रोटरी क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 511 मरीज हुए लाभान्वित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 4, 2026 • 5:28 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
रोटरी क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 511 मरीज हुए लाभान्वित
“रोटरी क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 511 मरीज हुए लाभान्वित”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/024226
4 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/024226
Copied
रोटरी क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 511 मरीज हुए लाभान्वित

जालोर. रोटरी क्लब जालोर एवं अपोलो हॉस्पिटल्स, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक विशाल नि:शुल्क मल्टीस्पेश्यलिटी मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में जालोर शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 511 मरीजों ने नि:शुल्क जांच एवं विशेषज्ञों से परामर्श का लाभ उठाया।

यह विशाल चिकित्सा शिविर कचहरी रोड स्थित श्री नंदीश्वर जैन तीर्थ, कल्याण यांत्रिक भवन में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर के लाभार्थी शाह शांतिलाल जेठमलजी दुग्गड़ परिवार तीखी - अहमदाबाद रहे।

कैंप में आने वाले मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें की गईं, जिसमें ब्लड प्रेशर (BP) एवं रैंडम ब्लड शुगर (RBS) जांच, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) जांच एवं CBC जांच, एक्स रे जांच, ईसीजी जांच, पुर्णतया निःशुल्क कि गई।

अहमदाबाद से आए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने कैंप में अपोलो हॉस्पिटल्स, अहमदाबाद की प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। विशेषज्ञ टीम में डॉ. पार्थ जोशी – न्यूरोसर्जन, डॉ. पार्थ रबारी युरोलोजिस्ट (किडनी व मूत्र रोग), डॉ. दिनेश सुथार – ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़), डॉ. मुकेश कुमार – एंडोक्राइनोलॉजिस्ट (डायबिटीज) डॉ. अंशुल – नाक, कान और गले के रोग (ENT) विशेषज्ञ, डॉ. गौरव गहलोत– फिजियोथेरेपिस्ट ने मरिजो की जांच कर परार्मश दिया। 

शिविर के दौरान हृदय रोग, लीवर, प्रोस्टेट, स्पाइन, मस्तिष्क व नसें तथा डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब जालौर के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन, सचिव हितेश प्रजापत, एवं कोषाध्यक्ष रचना जेथलिया, आरसीसी के अध्यक्ष नारायणलाल भट्ट, वरिष्ठ रोटेरियन कानाराम परमार, नंदकिशोर जैथलिया, ओमप्रकाश चौधरी की मुख्य भूमिका रही। सपना बजाज, विनिता ओझा, मंजू चौधरी, शीला चौधरी, कांता जैन ने मरिजो को परार्मश में सहायता प्रदान की । साथ ही रजिस्ट्रेशन एवं व्यवस्था प्रबंधन में नूर मोहम्मद, उदाराम सुथार, शांतिलाल सोनी, नैनाराम सुंदेशा, , पीएल सोनगरा, प्रकाश मोदी, रामेश्वर गोयल, असलम खांन, अंबालाल सुन्देशा का सहयोग रहा। वहीं पूछताछ काउण्टर पर तरुण सिद्धावत, संजय सुन्देशा, हेमेन्द्र बगेडियां, दिपक सुथार, डूंगरसिंह मण्डलावत, दिव्य प्रकाश एवं अर्जुन चौधरी ने अपनी सराहनीय सेवाएं दीं। जांच केन्द्र पर पवन ओझा, रमजान खां, दिनेश सुन्देशा ने व्यवस्था संभाली। 

विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन ने बताया कि क्षेत्रवासियों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञों की राय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 511 लोगों का सफलतापूर्वक परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया गया। शिविर के अंत में रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा भामाशाह परिवार, अपोलो हॅास्पीटल के डॅाक्टर, स्टाफ, नंदिश्वर जैन तिर्थ के ट्रस्टी व स्टाफ, श्रीनाथजी लेब के नितेश सुन्देशा, रियायती दर पर दवाई वितरण केन्द्र के विक्रेता मूलचंद अखाजी का माला एवं अभिननंदन पत्र से स्वागत सत्कार किया गया। सचिव हितेश प्रजापत ने निःशुल्क मेडिकल कैंप को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं भामाशाह का आभार जताया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter