गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने चरखे से सूत कातकर बापू के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को किया याद

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 2, 2026 • 5:52 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने चरखे से सूत कातकर बापू के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को किया याद
“गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने चरखे से सूत कातकर बापू के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को किया याद”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/eef8c9
2 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/eef8c9
Copied
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने चरखे से सूत कातकर बापू के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को किया याद

जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी भवन जालोर में किया गया।

जिला प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सद्भाव के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं देशसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने चरखे से सूत कातकर बापू के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को किया याद
NEW
flash_on
पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद में पोषाणा की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताई आदिवासी बालिका हॉस्टल की बात
flash_on
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया
flash_on
जालोर में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन
flash_on
ईडब्ल्यूएस आरक्षण में पांच एकड़ जमीन की शर्त रखी है जो व्यवहारिक नहीं है क्योंकि गुड़गांव की जमीन की तुलना जालोर की जमीन से करेंगे तो काफी फर्क है - रविंद्रसिंह भाटी
flash_on
कुर्सी एक, दावे अनेक

इस अवसर पर कांग्रेसजन ने चरखे से सूत कातकर महात्मा गांधी के स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं श्रम के संदेश को याद किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन में चरखा केवल स्वदेशी का प्रतीक नहीं था, बल्कि आत्मनिर्भरता, श्रम की गरिमा और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का माध्यम भी था। गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और सादगी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में आहोर सरोज चौधरी, जिला संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, लाल सिंह धानपुर, इशराराम विश्नोई, जुल्फिकार अली भुट्टो, सभापति बंशीलाल माली, जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नागेश जैन, पार्षद शोभा सुन्देशा, सुष्मिता गर्ग, लक्ष्मण साखला, जवानाराम माली, जैसाराम मेघवाल, गीता श्री मेघवाल, पार्षद सुरेश मेघवाल, हरीश परमार, शीला चौधरी, देवाराम सांखला, महेन्द्र सोनगरा, पीर सिंह मालपुरा, भरत सिंह बालोंत, खीमाराम चौधरी, शाकिर खान, शंकर अग्रवाल, अनिल पंडत, जुबैदा नागौरी, मंगलाराम माली, जोगाराम सरगरा, कृष्ण कुमार वाणिका, संभेलाराम माली, मांगीलाल गर्ग, अयुब शेख, दिनेश माली, दिग्विजय परमार, पुखराज माली, गोपाराम सरगरा, ओमप्रकाश चौधरी, रज्जब मोयला, अशोक कुमार माली, महावीर सिंह भाटी, दिलीप गर्ग, जोगेंद्र, सुरेश सोलंकी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter