पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद में पोषाणा की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताई आदिवासी बालिका हॉस्टल की बात

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 2, 2026 • 5:50 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद में पोषाणा की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताई आदिवासी बालिका हॉस्टल की बात
“पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद में पोषाणा की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताई आदिवासी बालिका हॉस्टल की बात”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/0e0291
2 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/0e0291
Copied
पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद में पोषाणा की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताई आदिवासी बालिका हॉस्टल की बात

जालोर . पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार विकसित भारत -जन सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जालोर शहर स्थित जालोर क्लब में पंचायती राज जन प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालोर जिले की पोषाणा ग्राम पंचायत की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग से संवाद कर उनके द्वारा आदिवासी बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्याें, पोषाणा में जनजाति बालिका छात्रावास की स्थापना एवं 3 हजार पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के कार्याें जानकारी लेते हुए उत्कृष्ट कार्याें के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासकों को धन्यवाद पत्र देकर अभिनन्दन किया गया।

जिला स्तरीय रोजगार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को जालोर शहर स्थित जालोर क्लब में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित एवं जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गांवड़े ने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर छगन सिंह राजपुरोहित ने नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने राजकीय नौकरी के सेवा काल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ कार्य करें व सरकारी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक आगुंतक की समस्या का संतुष्टपूर्ण समाधान करें। उन्होंने कहा कि युवा जीवन में सार्थक परिश्रम करते हुए अपनी अलग व उज्ज्वल पहचान बनाएं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं हेतु सरकारी क्षेत्रों में नौकरी प्रदान करने के साथ ही निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अनेक अवसर सृजित कर रही हैं, इस क्रम में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, स्किल इंडिया प्रोग्राम, स्टार्ट अप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम आदि संचालित हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय विभागों में नवनियुक्त कुल 65 कार्मिकों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल छीपा, चिदंबरा परमार, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक नवीन माथुर सहित जनप्रतिनिधिगण विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

bolt Latest News

flash_on
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने चरखे से सूत कातकर बापू के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को किया याद
NEW
flash_on
पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद में पोषाणा की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताई आदिवासी बालिका हॉस्टल की बात
flash_on
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया
flash_on
जालोर में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन
flash_on
ईडब्ल्यूएस आरक्षण में पांच एकड़ जमीन की शर्त रखी है जो व्यवहारिक नहीं है क्योंकि गुड़गांव की जमीन की तुलना जालोर की जमीन से करेंगे तो काफी फर्क है - रविंद्रसिंह भाटी
flash_on
कुर्सी एक, दावे अनेक

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter