भवरानी से 40 सदस्यों का दल रामदेवरा के लिए रवाना
- 2007 से लगातार पैदल जाते हैं पैदल संघ
जालोर. बाबा रामदेव जी के दर्शनार्थ भवरानी से रामदेवरा के लिए पैदल संघ मंगलवार को रवाना हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने पैदल जा रहे दर्शनार्थियों को माला पहनाकर एवं गुलाल लगाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भवरानी से युवा रवाना हुए तो उनके चेहरे पर बाबा रामदेव के दर्शन करने व पैदल चलने की खुशी देखते ही बन रही थी।
बता दें कि भादव महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु न केवल राजस्थान से ही बल्कि गुजरात और अन्य प्रदेश से भी श्रद्धालु आते हैं जिसमें पैदल श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है। जानकारी के अनुसार भवरानी से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अजमल संघ रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। अजमल संघ 2007 से लगातार रामदेवरा दर्शन के लिए जाता है। अजमल संघ मंगलवार को 40 सदस्यों के साथ रामदेवरा रवाना हुआ। अजमल संघ में सभी युवा है जो रामदेवरा के लिए रवाना हुए। साथ ही यह सभी युवा जो रामदेवरा रवाना हुआ। उनमें प्रवासियों की संख्या अधिक है जो हर साल रामदेवरा जाने के लिए गांव आते हैं। रामदेवरा जाने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया है यह संघ छठवें दिन रामदेवरा पहुंचेगा। यह संघ गांव के आपेश्वर महादेव मंदिर भवरानी से रवाना हुआ।
विज्ञापन
इस बाबत गांव की महिलाएं, बुजुर्ग व युवा सभी ने डीजे पर नाच गायन करते हुए रवाना किया। यात्रा में डीजे के साथ यह संघ रामदेवरा पहुंचेगा संघ का नेतृत्व मोहन भाई चौधरी, प्रवीण सिंह राठौड़ ,ओब सिंह राठौड़, देवी सिंह दहिया, पपु सिंह कर रहे हैं।