रामसीन रोड पर रोडवेज-ऑटो की टक्कर में मां, बेटे व बेटी की मौत

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 22, 2026 • 5:33 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
रामसीन रोड पर रोडवेज-ऑटो की टक्कर में मां, बेटे व बेटी की मौत
“रामसीन रोड पर रोडवेज-ऑटो की टक्कर में मां, बेटे व बेटी की मौत”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/471e6b
22 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/471e6b
Copied
रामसीन रोड पर रोडवेज-ऑटो की टक्कर में मां, बेटे व बेटी की मौत

जालोर. जालौर जिले में गुरुवार को रोडवेज बस और टेंपो के आमने-सामने हुई भिड़ंत में मां बेटे व बेटी की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। यह घटना भीनमाल -रामसीन मार्ग पर भरुड़ी के समीप हुई। पुलिस के मुताबिक मूँगथला काबा निवासी ललिता देवी पत्नी रमेश कुमार, उसके बेटे कैलाश और बेटी सुमन कुमारी की इस हादसे में मौत हो गई है। जबकि एक बेटा राजू गंभीर घायल हो गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिरोही रोडवेज की बस भीनमाल से रामसीन होते हुए सिरोही की ओर जा रही थी। इस दौरान भरुड़ी के समीप यह घटना घटित हुई है। इस घटना में एक ही परिवार मां, बेटे व बेटी तीनों की मौत से हर कोई सदमे में है बताया जा रहा है कि इसी परिवार में पिता की साल भर पहले पिता की भी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter