सहयोग एक सहायता समूह उम्मेदाबाद द्वारा शिविर में 43 यूनिट रक्तदान

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 15, 2026 • 7:04 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
सहयोग एक सहायता समूह उम्मेदाबाद द्वारा शिविर में 43 यूनिट रक्तदान
“सहयोग एक सहायता समूह उम्मेदाबाद द्वारा शिविर में 43 यूनिट रक्तदान”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/5b6a8f
15 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/5b6a8f
Copied
सहयोग एक सहायता समूह उम्मेदाबाद द्वारा शिविर में 43 यूनिट रक्तदान

जालोर. मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित सहयोग एक सहायता समूह उम्मेदाबाद द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उम्मेदाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 43 यूनिट रक्तदान हुआ 

समूह की सदस्य प्रियंका राजपुरोहित ने कहा कि रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

शिविर के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों तथा सहयोगकर्ताओं ने रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं उपस्थित लोगों के योगदान की सराहना की गई। समूह का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करना है।

विज्ञापन

समूह की ओर से आमजन से अपील की गई कि वे रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी समझें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में सहायता मिलती है और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस अवसर पर पीएचसी उम्मेदाबाद के डॉ राजेश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर अमरसिंह, बल्ड बैंक प्रभारी डॉ जगदीश कुमार, डॉ हंसाराम माली, भामाशाह मीनाक्षी डांगी, भंवरलाल परमार, मोहनलाल माली, एडवोकेट हेमेन्द्रसिंह बगेड़िया, एडवोकेट समुन्द्र सिंह निम्बलाना, प्रकाश कुमार , बीर सिंह मीणा, सोमाराम, दिनेश कुमार गर्ग, मोहन मेघवाल सहित कही कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे ।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter