नारणावास में ‘माँ यशोदा’ स्मृति वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, अधिकारियों और छात्रों ने किया पौधरोपण
- नारणावास वन क्षेत्र मे संभागीय मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जोधपुर एवं जिला प्रभारी अधिकारी जालोर शशि शंकर पाठक, जिला कलकटर प्रदीप के. गवांडे व अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने लगाएं पौधे
जालोर. राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान - एक पेड़ माँ के नाम के तहत जन्माष्टमी पर्व पर ‘माँ-यशोदा’ स्मृति विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जागनाथ महादेव मंदिर वन क्षेत्र, नारणावास में किया गया।
कार्यक्रम महंत महेन्द्र भारती के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संभागीय मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जोधपुर एवं जिला प्रभारी अधिकारी जालोर शशि शंकर पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कलेक्टर जालोर प्रदीप के. गवांडे ने की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, वन निरीक्षक भंवर सिंह सोढ़ा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक-मुख्यालय) भंवरलाल परमार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जबर सिंह देवड़ा, क्षेत्रीय वन अधिकारी जालोर सुमेराराम, क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय हाजा प्रकाश कुमार, नारणावास प्रधानाचार्य चम्पालाल खत्री, नया नारणावास प्रधानाध्यापक रुप सिंह राठौड़, व्याख्याता पियाराम, वनपाल कल्याण सिंह, ईश्वर सिंह, मुकेश कुमार, गुलाब बानो, महिपाल सिंह, हरिकिशन, जबर सिंह, रूपा राम, अचल सिंह, संतोष, चन्द्रावती, रामेश्वरी सहित वनकर्मी व राउमावि. नारणावास व राउप्रावि. नया नारणावास के विद्यार्थियों
ने वृक्षारोपण कर जैव विविधता को समृद्ध करने पर जोर दिया। सभी ने पौधों को माँ के नाम लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
पौधरोपण से बढ़ेगा सौंदर्य, पर्यावरण को मिलेगा लाभ -
जागनाथ- नारणावास सड़क मार्ग के पास वन क्षेत्र मे गुरुवार को 130 पौधे लगाए गए। पौधरोपण से इस क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा, साथ ही वन्यजीवों को छाया व आश्रय मिलेगा। अतिथियों ने बताया कि वृक्षारोपण के अनेक फायदे हैं - पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, हवा को शुद्ध करते हैं, भू-जल स्तर को बढ़ाते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और तापमान को नियंत्रित रखते हैं। अधिक पेड़ लगने से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, जैव विविधता समृद्ध होगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण होगा।