सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 14, 2026 • 6:31 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
“सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/501208
14 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/501208
Copied
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक

जालोर .जिला अग्रणी बैंक, जालोर की ओर से सुंधा माता प्रवेश प्रांगण में ‘एक मेला वित्तीय साक्षरता के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ भीनमाल की अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना ने किया।

विज्ञापन

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सेना ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बीमा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय जागरूकता से आमजन को बैंकिंग सेवाओं का सही उपयोग करने और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। मेले में भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बैंकिंग लोकपाल व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण एवं ग्राहकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया।

 भारतीय स्टेट बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक सुशील जैन ने आमजन को बैंक की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मेले में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय सुरक्षा, बीमा योजनाओं तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ना रहा। 

bolt Latest News

flash_on
सुंधा माता प्रवेश द्वार प्रांगण में वित्तीय साक्षरता मेले का हुआ आयोजन, सरकारी योजनाओं और बीमा के प्रति किया जागरूक
NEW
flash_on
ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार
flash_on
पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण प्रारंभ, टिकाऊ एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए किसानों को करेंगे प्रेरित
flash_on
जालोर जिले के आहोर, भीनमाल एवं सांचौर नगर निकायों में होगा डोर-टू-डोर सर्वे एवं भौतिक सत्यापन
flash_on
सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
flash_on
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया गया स्मरण

 इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय बैरवा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संग्रामाराम देवासी सहित भारतीय स्टेट बैंक के एफएलसी चौथमल कंसारा व अन्य अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter