मालगढ़ सोसायटी के व्यवस्था के विरुद्ध किसानों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 15, 2026 • 5:53 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
मालगढ़ सोसायटी के व्यवस्था के विरुद्ध किसानों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
“मालगढ़ सोसायटी के व्यवस्था के विरुद्ध किसानों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/0424bb
15 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/0424bb
Copied
मालगढ़ सोसायटी के व्यवस्था के विरुद्ध किसानों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा

जालोर. मालगढ़ सोसाइटी के व्यवस्थापक के विरुद्ध किसानों ने मंगलवार को एडीएम को ज्ञापन देकर गबन की शिकायत की है। नोरवा प्रशासक वागाराम के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने एडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत को ज्ञापन देकर बताया कि ग्रामवासी व समस्त काश्तकार मालगढ़ की ओर से निवेदन है कि ग्राम सेवा सहकारी समिति के केसीसी लोन लिए गए थे।काश्तकारों को व्यवस्थापक लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित निवासी नोरवा द्वारा किसानों को ऋण के पैसे निकाले गए और कहा गया कि आप आज अंगूठा लगाओ और आपको दो दिन से भुगतान करवा दूंगा। जबकि काश्तकारों के खातों से पैसे निकाल करीब तीन माह हो चुके परंतु व्यवस्थापक द्वारा किसी भी तरह से रूपयों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।

विज्ञापन

कुछ काश्तकार तो ऐसे हैं जिनके पिछले दो-तीन वर्षों से भी भुगतान नहीं किया हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि उनके खाते से व्यवस्थापक द्वारा गेहूं देने के बहाने पैसे उठाकर लोगों को उसका पता भी नहीं है व्यवस्थापक द्वारा मालगढ़ सेवा सहकारी समिति भारी मात्रा में गबन किया जा रहा है। ऋण के रुपए मांगने जाते हैं तो व्यवस्थापक द्वारा धमकियां दी जाती है या फिर आज या कल दूंगा यह रोज-रोज कहकर बहला फुसलाया जा रहा है। व्यवस्थापक द्वारा गेहूं वितरण में भी भारी मात्रा में गबन किया गया है। ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक द्वारा किए गए गबन की जांच करवा कर उठाकर पैसों का भुगतान करने की मांग की है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter