जालोर के ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में नवरात्रि स्नेहमिलन का हुआ आयोजन
जालोर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवाजी नगर स्थित राजयोग केंद्र जालौर में नवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आमंत्रित अतिथियों का ब्रह्माकुमारीज जालौर केंद्र की ओर से तिलक, माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद जालौर से बंशीलाल माली, पार्षद बसंती देवी एवं पार्षद संतोष चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी.के. रंजू दीदी, संचालिका राजयोग केंद्र जालौर ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से जीवन में शांति, सुख एवं सकारात्मकता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने नवरात्रि के पावन पर्व की आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए सभी को राजयोग के माध्यम से अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बी.के. रंजू दीदी, बी के मिनती दीदी एवं बी.के. शिल्पा दीदी, ने अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया। स्नेह मिलन कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाई-बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए ब्रह्माकुमारीज की ओर से समाज में शांति, सद्भावना एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बी के शिवानी, बीके, ज्योती, बीके धनेश्वर भाई ग्लोबल हॉस्पिटल जालौर, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, बी के ई .बी एल सुथार, डॉ. डी.सी. पूंसल, बी.के डॉ जसवीर., बी.के. कांतिलाल, बी.के. भंवर भाई, उम्मेदसिंह चारण, सुरेश कुमार, बी.के. उगम सिंह, विकास भाई, अशोक प्रजापत,संजय चौधरी ,रेखा, आशा, सूरज, मनीषा,सुनीताबहन, संतोष देवी चंदा देवी भावना माता, सागर, मंजू सहित अन्य शहरवासी उपस्थित रहे।