सायला में रक्तदान शिविर आयोजित, 105 यूनिट रक्त संग्रहित, 750 लोगों की करवायी रक्त जांच

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 10, 2026 • 5:51 PM  0
स
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
सायला में रक्तदान शिविर आयोजित, 105 यूनिट रक्त संग्रहित, 750 लोगों की करवायी रक्त जांच
“सायला में रक्तदान शिविर आयोजित, 105 यूनिट रक्त संग्रहित, 750 लोगों की करवायी रक्त जांच”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/3d0326
10 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/3d0326
Copied
सायला में रक्तदान शिविर आयोजित, 105 यूनिट रक्त संग्रहित, 750 लोगों की करवायी रक्त जांच

भीखराम जीनगर, सायला (जालोर). सायला नगर स्थित सुमटीबाई भबुतमल भंडारी जैन धर्मशाला में रक्त सेवादल संस्थान सायला के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर डॉ. उदयसिंह सोढ़ा के मार्गदर्शन में करण सिंह सोढा के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए हुआ। शिविर में कुल 750 लोगों ने अपनी रक्त जांच करवाई, वहीं युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 105 यूनिट रक्तदान किया। रक्त संग्रह का कार्य राजकीय ब्लड बैंक जालोर एवं महात्मा गांधी अस्पताल ब्लड बैंक जोधपुर की विशेषज्ञ टीमों द्वारा पूरी सावधानी के साथ किया गया।

इस अवसर पर रक्त सेवादल संस्थान के सचिव नवनीत दवे ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, थैलीसीमिया पीड़ितों के इलाज, ऑपरेशनों और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होती है। एक यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा कर सकता है। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सहयोग, सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में कर्णसिंह सोढ़ा ने शिविर को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहन मेघवाल, उपाध्यक्ष मांगीलाल फोलामुथा, शैलेंद्रसिंह बावतरा, मनोहरसिंह सोढ़ा, नवनीत दवे, नारायणलाल विश्वकर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा, विक्रमसिंह सायला, राहुल भंडारी, ताराराम चौधरी, दीपसिंह दूदवा, बलवंतसिंह दहिया, रतनसिंह, यारू मेहर कोलर, दशरथसिंह मेड़तिया, इब्राहिम खान, फिरोज बागोड़ा, शौकत खान, अनिल लांबा, जसवंतसिंह बावतरा, सवाईसिंह, भवानीसिंह देता, डॉ. विसनाराम जाट, छगनाराम, संदीप लांबा, रामसिंह भाटी और प्रेमसिंह तेलवाड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और रक्तदाता मौजूद रहे।

bolt Latest News

flash_on
सायला में रक्तदान शिविर आयोजित, 105 यूनिट रक्त संग्रहित, 750 लोगों की करवायी रक्त जांच
NEW
flash_on
अभिनन्दन समारोह में भीनमाल पालिकाध्यक्ष मनोज गुप्ता बोले - भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन हमारी प्राथमिकता, 50 साल की कमियों को दूर करेंगे
flash_on
भारत विकास परिषद् ने वरिष्ठ जनों का किया सम्मान
flash_on
सभापति सहित नवनिर्वाचित माली समाज के पार्षदों का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन
flash_on
54 दिनों की भक्ति-साधना के बाद गाजे-बाजे के साथ जालोर लौटे पीर गंगानाथ महाराज, भव्य शोभायात्रा बनी आकर्षण का केंद्र
flash_on
जालोर के प्रवासियों ने बेंगलुरु में मनाया बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव, अक्कीपेट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter