राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 2, 2026 • 6:27 PM  0
ख
खेल
NEWS CARD
Logo
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची
“राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/ccd158
2 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/ccd158
Copied
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची

जालोर. 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल, आहोर के तत्वावधान में चल रही है।

रूप सिंह राठौड़ नारणावास ने बताया कि शुक्रवार को छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा की टीम और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा और छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बीकानेर व बाड़मेर टीम सेमीफाइनल में पहुंची
NEW
flash_on
70 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
flash_on
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी
flash_on
70 वीं जिला स्तरीय U-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में तीर्थंकर महावीर स्कूल का शानदार प्रदर्शन
flash_on
सियाणा की माहेश्वरी चौहान ने बढ़ाया भारत का गौरव, एशियन गेम्स में महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
flash_on
70 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 41 टीमें ले रही भाग

शुक्रवार को हुए सुपरलीग मुकाबलों में छात्र वर्ग में जोधपुर ने श्रीगंगानगर को 17-12 से हराया, जिसमें जोधपुर के लोकेन्द्र सिंह ने 06 गोल किए। हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को 24-17 से हराया, जिसमें हनुमानगढ़ के अभिजीत ने 09 गोल किए। सीकर ने झुंझुनूं को 15-09 से हराया, जिसमें सीकर के रोहिल ने 6 गोल किए। बीकानेर ने चित्तौड़गढ़ को 16-15 से हराया, जिसमें बीकानेर के प्रिंस ने 06 गोल किए।

इसी प्रकार छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़ ने नागौर को 11-03 से हराया, जिसमें हनुमानगढ़ की सोफिया ने 04 गोल किए। भीलवाड़ा ने बाड़मेर को 14-04 से हराया, जिसमें भीलवाड़ा की कोमल ने 5 गोल किए। बीकानेर ने श्रीगंगानगर को 12-07 से हराया, जिसमें बीकानेर की करिश्मा ने 05 गोल किए। चित्तौड़गढ़ ने जैसलमेर को 11-01 से हराया, जिसमें चित्तौड़गढ़ की यशिका ने 5 गोल किए। इस अवसर निजी स्कूल के संस्था प्रधान राहुल सिंह राजपुरोहित, निर्णायक मंडल के देवेन्द्र कुमार बीठू, शिवदान सिंह, परबत सिंह आदि मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter