तीखी स्कूल में लगा विज्ञान का मेला, नन्हे वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए अनूठे प्रयोग और मॉडल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 26, 2026 • 7:30 PM  0
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
तीखी स्कूल में लगा विज्ञान का मेला, नन्हे वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए अनूठे प्रयोग और मॉडल
“तीखी स्कूल में लगा विज्ञान का मेला, नन्हे वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए अनूठे प्रयोग और मॉडल”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/ba80ee
26 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/ba80ee
Copied
तीखी स्कूल में लगा विज्ञान का मेला, नन्हे वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए अनूठे प्रयोग और मॉडल

जालोर. छोटे-छोटे हाथों में बड़े-बड़े सपने और दिमाग में नए आविष्कारों की उड़ान—तीखी विद्यालय का विज्ञान मेला विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार मंच बन गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तीखी में यूथ इको क्लब एवं विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 56 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, नवाचार, आइडिया एवं वेस्ट से बेस्ट वस्तुओं का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अंधों के लिए सहायक आंखें, सोलर एयर जेट विमान, आवारा पशुओं से फसल सुरक्षा, पानी की टंकी भरने की चेतावनी और फायर अलर्ट सहित अनेक उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर रमेश जैन, तीखी की ओर से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले 15 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विज्ञान क्लब प्रभारी बी. आर. पनुसा ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों एवं मॉडल निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के संस्था प्रधान विजय कुमार ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में सीताराम, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, हितेंद्र कुमार, फिरोज खान, सुरेश कुमार, रेणु चौधरी, सीमा, देवेंद्र बंसीवाल, नाथू सिंह तीखी एवं शैतान सिंह सहित शिक्षकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter