रुस से 36 गुना बढ़ी क्रूड ऑयल की खरीद, दिसंबर में हर दिन मंगाया 11.9 लाख बैरल तेल, जरूरत का 25% क्रूड ऑयल रूस से इंपोर्ट किया

भारत ने दिसंबर 2022 में सबसे ज्यादा क्रूड ऑयल रूस से खरीदा। इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में भी यही हुआ था। एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोरटेक्सा के मुताबिक, दिसंबर में भारत ने हर दिन औसतन 11 लाख 90 हजार बैरल क्रूड ऑयल रूस से खरीदा।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 15, 2023 • 10:27 PM  0
व्यापार
NEWS CARD
Logo
रुस से 36 गुना बढ़ी क्रूड ऑयल की खरीद, दिसंबर में हर दिन मंगाया 11.9 लाख बैरल तेल, जरूरत का 25% क्रूड ऑयल रूस से इंपोर्ट किया
“रुस से 36 गुना बढ़ी क्रूड ऑयल की खरीद, दिसंबर में हर दिन मंगाया 11.9 लाख बैरल तेल, जरूरत का 25% क्रूड ऑयल रूस से इंपोर्ट किया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/internationalnewsindia-russia-crude-oil-trade-analysis
Copied
रुस से 36 गुना बढ़ी क्रूड ऑयल की खरीद, दिसंबर में हर दिन मंगाया 11.9 लाख बैरल तेल, जरूरत का 25% क्रूड ऑयल रूस से इंपोर्ट किया

डेस्क न्यूज़-  भारत ने दिसंबर 2022 में सबसे ज्यादा क्रूड ऑयल रूस से खरीदा। इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में भी यही हुआ था। एनर्जी कार्गो ट्रैकर वोरटेक्सा के मुताबिक, दिसंबर में भारत ने हर दिन औसतन 11 लाख 90 हजार बैरल क्रूड ऑयल रूस से खरीदा। इससे एक साल पहले दिसंबर 2021 में भारत प्रतिदिन 36,255 बैरल तेल ही रूस से खरीदता था। यानी एक साल में रूस से तेल की खरीद करीब 32 गुना बढ़ गई।

जरूरत का 25% क्रूड ऑयल रूस से इंपोर्ट

भारत अब अपनी जरूरत का 25% तेल रूस से ही मंगाता है। मार्च 2022 तक भारत अपनी जरूरत का बेहद छोटा हिस्सा ही रूस से खरीदता था। लेकिन अप्रैल से स्थिति बदलना शुरू हुई। अक्टूबर में रूस ने भारत को तेल बेचने के मामले में इराक और सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया था। इस बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण रूस-यूक्रेन युद्ध है। दरअसल, युद्ध के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। जिसके बाद रूस ने क्रूड ऑयल पर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया। भारत ने भी मौके का जमकर फायदा उठाया और रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदना शुरू कर दिया। भारत की तरह चीन ने इस दौरान रूस से बड़ी मात्रा में क्रूड ऑयल खरीदा है।

प्राइस कैप से कम पर मिल रहा तैल

जी 7 देशों ने दिसंबर की शुरुआत में रूसी क्रूड ऑयल पर प्राइस कैप लगा दिया था। इसके तहत 60 डॉलर/बैरल या इससे कम कीमत पर ही रूस से तेल खरीदा जा सकता था। इस प्राइस कैप का रूस से भारत की तेल खरीद पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। दिसंबर में भारत ने पहली बार प्रतिदिन 10 लाख बैरल से ज्यादा तेल रूस से खरीदा था। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, भारत को प्राइस कैप से कम कीमत पर ही रूसी तेल मिल रहा है।

न्यूज़ सोर्स- दैनिक भास्कर

यह भी पढ़े- देश तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter