70 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 41 टीमें ले रही भाग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 20, 2026 • 4:44 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
70 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 41 टीमें ले रही भाग
“70 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 41 टीमें ले रही भाग”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/123796
20 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/123796
Copied
70 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 41 टीमें ले रही भाग

जालोर. महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाड़ा (भीनमाल) में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा 14 वर्षीय हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर की कुल 41 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ गजीपुरा मठ के प्रेम भारती के शिष्य महंत मुकेश भारती, ग्राम पंचायत भरुड़ी के प्रशासक नानजीराम देवासी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंगला राम राजपुरोहित एवं प्रधानाचार्य अमरा राम प्रजापत, लखन प्रजापत, रमेश प्रजापत, वचना राम राजपुरोहित, हीरा लाल दर्जी आदि द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशासक नानजीराम देवासी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, इसलिए सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

विज्ञापन

आयोजक विद्यालय देलवाड़ा की प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी, व्याख्याता प्रकाश सुथार एवं शारीरिक शिक्षक राजू राम विश्नोई ने सभी अतिथियों का आभार जताया। मंच संचालन प्रकाश सियाग व हुकमाराम ने किया। इस अवसर पर आकाश राजपुरोहित, महेन्द्र राजपुरोहित सहित खिलाड़ी व गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

bolt Latest News

flash_on
70 वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 41 टीमें ले रही भाग
NEW
flash_on
खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 
flash_on
राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी में हनुमानगढ़ बनी राज्य विजेता, अजमेर को मिला उप विजेता का खिताब
flash_on
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी में अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा
flash_on
 संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के कबड्डी में नारणावास ने पहला व जालोर ने दूसरा स्थान पाया 

हैंडबॉल मुकाबले में भीनमाल की जीत

प्रतियोगिता संयोजक रूप सिंह राठौड़ नारणावास ने बताया कि 14 वर्ष छात्र वर्ग में भीनमाल ने तवाव को 7 गोल से हराया। वहीं छात्रा वर्ग में भीनमाल ने पावली को 4 गोल से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। निर्णायक मंडल में  संयोजक रूप सिंह राठौड़ नारणावास, गणपत सिंह मंडलावत, शैतानाराम भादू, प्रहलाद सिंह मिठड़ी, जबर खान, हीराराम सोलंकी, राजूराम विश्नोई, प्रकाश सियाग, ओब सिंह आकोली, श्वेता राजावत, संतोष शेखावत, अंगूरी धांधल, अजरा बागवान आदि निर्णायक मंडल मे शामिल थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter