प्रतिभाओं का क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने किया बहुमान 

प्रतिभाओं का क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने किया बहुमान 

जालोर. श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित विनकंपेट टेस्ट सीरीज में प्रदेश स्तर पर प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राजपूत समाज बंधुओ का श्री वीरमदेव शैक्षणिक संस्थान जालौर में बहुमान किया गया। क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी द्वारा निर्देश अनुसार प्रदेश में अनुषांगिक संगठन द्वारा चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान जिले के युवा प्रतिभाशाली छात्रों को पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा शुभकामना संदेश और निर्धारित नकद राशि देकर सम्मान किया गया। प्रदेश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पाक्षिक सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन होता है जिसमें उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं के नए पैटर्न के आधार पर पूर्व निर्धारित विषय के पाठ्यक्रम पर 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। रविवार को दसवीं टेस्ट सीरीज के पश्चात नौवीं टेस्ट सीरीज में प्रथम और तृतीय स्थान पर रहे जिले के युवाओं द्वारा स्थान प्राप्त करने पर सम्मान किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजपूत समाज के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सकारात्मक सहयोग के साथ इस परीक्षा का विभिन्न केंद्रों पर नियमित आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन

रविवार को जयपालसिंह पुत्र गोविंदसिंह बालावत निवासी रटूजा और सूर्यवीरसिंह पुत्र गणपतसिंह जोधा निवासी निम्बला, जिन्होंने प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त किया था। इन्हें वीरमदेव शैक्षणिक संस्थान के कोषाध्यक्ष ईश्वरसिंह चंपावत, वार्डन गणपतसिंह सांपनी, प्रधानाचार्य ईश्वरसिंह सांगाणा और प्रभारी गणपतसिंह भवरानी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस दौरान संजयसिंह चंपावत सहित परीक्षार्थी और समाज बंधु उपस्थित रहे।