जालोर विद्या भारती में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जालोर. जिला मुख्यालय स्थित विद्या भारती इंटरनेशनल स्कूल एवं विद्या भारती उच्च माध्यमिक स्कूल प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव संयुक्त रूप से मनाया गया।
वंदना सभा में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक के. एन. भाटी एवं मधुबाला भाटी उपस्थित रहीं। कक्षा नर्सरी से सातवीं तक के छात्र-छात्राएं कृष्ण-राधा के वेश में विद्यालय आए तथा मंचीय कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
कक्षा चार एवं पाँच के छात्रों द्वारा दही हांडी फोड़कर कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक के. एन. भाटी ने सभी उपस्थित परिवारजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्था प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को सांस्कृतिक संरक्षण हेतु आवश्यक बताया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दी। “कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्” की उद्घोषणा के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।