पूर्व सरपंच सहित 13 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जालोर. आहोर विधानसभा क्षेत्र के देबावास गांव के पूर्व सरपंच सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम 7:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में भाजपा की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, विधानसभा समन्वयक हिमपाल सिंह देवल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल एवं मांगीलाल प्रजापत की मौजूदगी में सभी नवागंतुक कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया। कांग्रेस नेतागणों ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि देबावास गांव के पूर्व सरपंच किशोर कुमार वैष्णव, हितेश कुमार मेघवाल, नारायण सिंह राजपूत, दलपत सिंह भोमिया राजपूत, जूठाराम चौधरी, वागताराम देवासी, चम्पालाल सुथार, पारसराम सरगरा, मीठाराम सरगरा, प्रकाश कुमार, नेन सिंह रावणा राजपूत, बाबूलाल वैष्णव एवं गणपत लाल ने भाजपा की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा तथा उनके अनुभवों का संगठन को मजबूती देने में उपयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जुल्फीकार अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी,नगर अध्यक्ष मुमताज अली, गोदन मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह मिठड़ी, बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, नरेश राणा,महेंद्र सोनगरा, वाहिद खान, पुखराज माली सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।