सड़क दुर्घटना में कांग्रेस प्रत्याशी समेत तीन जने घायल, प्रचार में जाते समय हुई घटना

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 25, 2026 • 3:44 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
सड़क दुर्घटना में कांग्रेस प्रत्याशी समेत तीन जने घायल, प्रचार में जाते समय हुई घटना
“सड़क दुर्घटना में कांग्रेस प्रत्याशी समेत तीन जने घायल, प्रचार में जाते समय हुई घटना”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/5d3d4e
25 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/5d3d4e
Copied
सड़क दुर्घटना में कांग्रेस प्रत्याशी समेत तीन जने घायल, प्रचार में जाते समय हुई घटना

जालोर. जालोर के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के बोकडा में रविवार सुबह एक गाड़ी की टक्कर से कार में सवार पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी समेत 3 जने घायल हो गए।जानकारी मिलते ही तीनों को जालौर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। तीनों में से दो जनों के पैरों में फैक्चर है, घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद सभापति बंशीलाल माली, पार्षद नरेश राणा, हुक्मीचंद सोलंकी, ओमाराम माली समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोकडा से चुनावी प्रचार की गाड़ी में सवार होकर जालौर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस के प्रत्याशी सोकलाराम भील, हंसाराम मेघवाल व ड्राइवर चेनाराम सुथार प्रचार करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बोकड़ा व स्वरूपपुरा के बीच अन्य कार्य ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों को जालौर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। सोकलाराम व चेनाराम सुथार के पैरों में फैक्चर बताए गए। जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उपचार किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर, सवाराम पटेल, भोमाराम मेघवाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की का भरोसा दिलाया।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter