जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 

Dileep Dudi
Dileep Dudi Official | Verified Expert • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 31, 2026 • 6:46 PM  0
Last Edited By: DDT Team (2 hours ago)
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
“जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, ”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/32f9a6
31 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/32f9a6
Copied
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
  • नगरपरिषद की 40 सीटों में दोनों दलों ने दस-दस सीटों पर माली समाज को दिया मौका
  • जालोर नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी भाजपा से बने प्रत्याशी
  • कांग्रेस ने पूर्व सभापति प्रत्याशी का टिकट काटा

जालोर. जालोर नगरपरिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार 31 अगस्त को आवेदन करने के लिए भीड़ उमड़ी रही। दोनों राजनीतिक दलों भाजपा-कांग्रेस ने भी बगावत के डर से निर्धारित तीन बजे के बाद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक की।

जालोर नगरपरिषद में 40 वार्ड है। दोनों दलों ने प्रत्याशियों के चयन में बड़ी मशक्कत की। कांग्रेस ने वर्ष 2019 के निकाय चुनाव में हारने वाले आठ जनों को दुबारा प्रत्याशी बनाया हैं। वहीं पिछली बार सभापति प्रत्याशी रहे राजेन्द्र सोलंकी की कांग्रेस ने इस बार टिकट काट दी है। जबकि भाजपा ने तो पूर्व सभापति व उपसभापति दोनों की टिकट काट दी है। उपसभापति अम्बालाल व्यास की जगह वार्ड संख्या 33 से सेवानिवृत्त कर्मचारी जयसिंह को उम्मीदवार बनाया है। सभापति पद इस बार सामान्य होने से कई बड़े चेहरे भी मैदान में है। जालोर नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नितिन सोलंकी को भाजपा ने वार्ड नम्बर 4 से प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष के पुत्र श्रीकांत भूतड़ा को वार्ड 34 से इस बार उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर को फिर वार्ड 37 से उम्मीदवार बनाया है।

माली बाहुल्य के कारण दोनों दलों ने दस-दस टिकट दिए

जालोर नगरपरिषद के 40 वार्डों में से 7 एससी, 3 एसटी व 8 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित है। माली समाज ओबीसी में होने के कारण 40 वार्डों में एससी व एसटी को छोड़कर शेष 30 वार्डों में माली समाज बाहुल्य होने के कारण दोनों दलों ने दस-दस टिकट वितरित किये हैं। वार्ड संख्या 4, 21, 37 व 39 में भाजपा-कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी माली समाज से चुने गए है।

ये पांच वार्ड बने हॉट सीट

दोनों दलों की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद 5 वार्ड हॉट सीट बने हुए हैं। इन वार्डों में चुनाव लड़ने वाले सम्भावित चेयरमैन दावेदार भी बताए जा रहे है। वार्ड संख्या 4 पर भाजपा से नितिन सोलंकी है, जबकि कांग्रेस से दिलीप सुंदेशा को प्रत्याशी बनाया हुआ है।

विज्ञापन

इसी प्रकार 20 से कांग्रेस का प्रमुख चेहरा तरुण सोलंकी है, जबकि सामने मुकाबले में रतन सुथार है। इसी प्रकार इसी प्रकार वार्ड संख्या 21 में युवक कांग्रेस पदाधिकारी व पूर्व पार्षद लक्ष्मणसिंह सांखला व भाजपा से दिलीप सोलंकी है। इसी तरह वार्ड संख्या 33 में भाजपा से जयसिंह प्रत्याशी है, जो सम्भावित सभापति के दावेदार भी बताए जा रहे है, यहां कांग्रेस ने 2019 में हार चुके पवन दवे को दुबारा प्रत्याशी बनाया है। वहीं वार्ड संख्या 34 से भाजपा ने श्रीकांत भूतड़ा को उम्मीदवार बनाया है, इनकी भी सभापति दावेदार की संभावनाएं है, इनके सामने कांग्रेस ने सेवादल के पूर्व उपाध्यक्ष पुखराज माली को मैदान में उतारा है। इस कारण मुकाबला टक्कर का बना हुआ है।

टिकट में रहा पूरा हस्तक्षेप

कांग्रेस की टिकट वितरण में नेता पुखराज पाराशर ने पूरा हस्तक्षेप रखा, वहीं भाजपा की टिकट मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के हाथों से ही तय हुई। इस कारण बीती रात देर रात तक वितरण पर गहन मंथन चला।

Dileep Dudi Official | Verified Expert • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DileepSingh Dudi is a professional journalist. Originally a resident of Undu (Barmer), Dileep Dudi graduated from Jai Narayan Vyas University, Jodhpur in 2007 and then completed a one-year PG Diploma in TV Journalism from IASE University Sardarshahar Churu ( Institute Of media management, Bikaner) . He then began his journalism career at Rajasthan Patrika's Sirohi office in October 2008. During this time, Dudi established a Reputation for himself by covering issues such as crime, agriculture, politics, and other public issues. In July 2015, the Rajasthan Patrika organization promoted Dudi to the position of Bureau Chief at Jalore Patrika. He subsequently served as Sub Editor and Desk Incharge of the Pali edition. After this, Dileep Dudi resigned from Rajasthan Patrika and worked as Bureau Chief at Dainik Bhaskar Jalore from 2017 to 2019. In 2020, Dileep Dudi launched his own Digital platform, DDT SERVICES Jalore, which currently operates the www.ddthindi.com and www.ddtnews.in news portal, of which Dileep Dudi is the editor. He also works as a part-time correspondent with organizations such as the news agency ANI, online portal Navbharat Times, Dainik Dhola Maru, Niharika Times, and Jaipur Times.

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter