बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 25, 2026 • 5:33 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा
“बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/5073a4
25 Aug 2026
https://www.ddthindi.com/s/5073a4
Copied
बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा

जालोर. सांसद लुबाराम चौधरी ने कहा कि खेल बालक के सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने राज्य भर से पहुंचे नन्हे हॉकी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन एकता एवं नेतृत्व की भावना का विकास होता है l उन्होंने खिलाड़ियों को सच्ची खेल भावना के साथ खेलते हुए राज्य एवं राष्ट्र के गौरव को आगे बढ़ाने की बात कही l

    वे शिक्षा विभाग एवं सनराइज पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 43 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने की l

     कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि खिलाड़ियों को सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन एवं टीम भावना से खेलना चाहिए। खेल बालक के शारीरिक, मानसिक , बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया के माध्यम से हॉकी जैसे खेल में रुचि जागृत हुई है l

       विशिष्ट अतिथि के रूप में शैतान सिंह भायल, नारायण सिंह पडियार, कल्याण सिंह पडिया, दयाराम लोहार, छगनसिंह नोसरा, धनसिंह बालावत, भैरूसिंह बालावत, गणपत सिंह बालावत, जबरसिंह पडियार, राधेश्याम सोनी, गिरीश बंसल एवं बगड़ सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।

    जीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल स्कूल के निदेशक जबर सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर नौकरी नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में राज्य के 29 जिलों से 525 खिलाड़ी दलनायक दल प्रभारी निर्णायक मंडल के सदस्यों ने शिरकत की।

   विज्ञापन 

मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम चौधरी एवं मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सलामी मंच पर पहुंचकर खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं प्रतियोगिता के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की l खिलाड़ियों ने सच्ची खेल भावना से खेलने की शपथ ली l मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया वहीं सनराइज पब्लिक स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गायन एवं राजस्थानी लोक नृत्य एवं कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी l अक्षय पाल सिंह राठौड़ ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया l

     इस अवसर पर प्रधानाचार्य धनपत सिंह परमार बीकानेर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक लक्ष्मण दास वैष्णव चयन समिति के संयोजक बलवंत चौधरी सहित बड़ी संख्या में दर्शन खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे l

बाल हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल एवं तकनीकी का प्रदर्शन कर अगले राउंड में किया प्रवेश

प्रतियोगिता में राज्य से पहुंचे बाल हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल एवं तकनीकी का प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया।

      सनराइज उच्च माध्यमिक विद्यालय के उपनिदेशक एवं संयुक्त संचालन सचिव अक्षय पाल सिंह राठौड़ ने बताया कि तीन खेल मैदानों पर खेले गए मैच में सीकर ने जयपुर प्रथम को 6--0 से, ब्यावर ने सिरोही को 2--0 से ,चित्तौड़ ने बीकानेर को 2-0 से, नागौर ने बूंदी को 6-0 से, बालोतरा ने कोटपूतली बहरोड को 4-0 से,उदयपुर ने जालौर को 4-0 से, जैसलमेर ने जयपुर ग्रामीण को 3-0 से, जोधपुर ने बांसवाड़ा को 4-0 से ,तथा डीडवाना कुचामन ने पाली को 4-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। बाल हॉकी खिलाड़ियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे l

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter