जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 17, 2026 • 4:55 PM  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प
“जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/jaswantpura-immunization-capacity-building-workshop-2026
Copied
जसवंतपुरा में टीकाकरण पर क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित, हर बच्चे को जीवनरक्षक टीका लगाने का लिया सामूहिक संकल्प

जालोर. नियमित टीकाकरण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक बच्चे तक जीवनरक्षक टीकों की समय पर पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार बाजिया के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण पहल की गई। स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ (UNICEF) एवं दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पंचायत समिति सभागार, जसवंतपुरा में प्रभावशाली व्यक्तियों की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।

विज्ञापन

कार्यशाला में पंचायती राज संस्थाओं (PRI), राजीविका स्वयं सहायता समूहों, युवा समूहों एवं समुदाय के प्रभावशाली प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।

सकारात्मक माहौल बनाने की अपील

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी जसवंतपुरा, श्रीमान ओमप्रकाश ने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं से अपील की। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाएं और पात्र बच्चों को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

विकास अधिकारी पृथ्वीसिंह ने नियमित टीकाकरण, 'जीरो डोज' (टीकाकरण से छूटे हुए) बच्चों की पहचान, टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया प्रत्येक टीका बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।

इस दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत सैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का समय पर टीकाकरण केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सहयोग से ही टीकाकरण से छूटे प्रत्येक बच्चे तक पहुँचना संभव होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक सरपंच अध्यक्ष पांचाराम चौधरी (तातोल) ने जसवंतपुरा ब्लॉक के सभी पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों से इस मुहिम में सहयोग की अपील की तथा अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यशाला के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर जेएसआई के वीरेंद्र आर्य, दिशा आरसीडीएसएसएस संस्थान के जिला समन्वयक डॉ. सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समुदाय के प्रभावशाली सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आहोर ब्लॉक समन्वयक जितेंद्र सिंह एवं जसवंतपुरा ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter