• भीनमाल व बागोड़ा ब्लॉक के कार्यों का सांसद ने किया शिलान्यास

जालोर. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) योजना के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र जालोर-सिरोही के जिला जालोर के लिए कुल 117 सड़के, जिनकी लंबाई 284 किलोमीटर है, जिनके निर्माण के लिए 171 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की हुई है। जिसके तहत बुधवार को भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीनमाल की 11 सड़के एवं बागोड़ा ब्लॉक की 10 सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम पंचायत समिति सभागार भीनमाल में आयोजित किया गया। भीनमाल क्षेत्र की कुल 11 सड़कों के लिए 20 करोड़ रुपए एवं बागोड़ा ब्लॉक की 10 सड़कों के लिए 18 करोड़ रुपए की स्वीकृति पंचायती राज सड़क मंत्रालय भारत सरकार दारा जारी की गई है। जिसमे बागोड़ा क्षेत्र में नादिया से खेती की ढाणी-1.40 करोड़ लाख, कूका से लहरों की ढाणी-2.47 करोड़, बागोड़ा से विरमा की ढाणी -2.50 करोड़, भालनी से साधुओं की ढाणी-2.44 करोड़, कुरा धवेचा से तुलसा मेघवाल की ढाणी-2.44 करोड़, जूनी बाली से भीलो की ढाणी-2.66 करोड़, वाड़ा भाडवी से विरमा की ढाणी-1.20 करोड़, धुम्बडीया से रवानियो भीलो की ढाणी-1.23 करोड़, कुरा धवेचा से रिदमा की हाजा की ढाणी-2.12 करोड़, जैसवास से सावला कल्बी की ढाणी-1.28 करोड़ रुपए की लागत सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा

विज्ञापन

 इसी प्रकार भीनमाल ब्लॉक में पुनासा जावन भीलो की ढाणी से नाना पोखरा की ढाणी-2.90 करोड़, भागल भीम से जुझारू की ढाणी-2.20 करोड़, भादरला रेबारियो की ढाणी से कलबीयो की ढाणी-66.49 लाख, भागल सेफ्टा से खेतलाजी का मंदिर-1.41 करोड़, मोदरा से भीलो का गोलिया-76.53 लाख, बोरटा से भाकरी माता जी-68.39 लाख, दांतीवास से आथमनी की ढाणी-2.09 करोड़, मुग्थला काबा से भीलो का गोल-2.44 करोड़, नवापूरा से भाखरली नाडी-1.49 करोड़,नोहरा से बाबा का जाल-1.93 करोड़ रुपए की लागत से सड़के बनवाई जाएगी।

जो संसदीय क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे क्षेत्र की ऐसी आबादी जो किसी भी सड़क मार्ग से वंचित थी, उन क्षेत्रों में आवागमन में आसानी होगी।

 PMGSY योजना के तहत भारत सरकार दारा ग्रामीण बस्तियों को सड़कों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण विकास है। सांसद लुंबाराम चौधरी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताया है। इस मौके पर पूर्व विधायक पूरा राम चौधरी ने बताया कि डबल इंजन की सरकार में पैसे की कोई कमी नहीं है। जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने भी इस बड़ी सौगात को लेकर देश एवं राज्य के शीर्ष नेतृत्व का एवं सांसद लुंबाराम चौधरी का आभार जताया। संसदीय क्षेत्र जालौर सिरोही की ऐसी ग्रामीण बस्तियों के प्रस्ताव ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार को भिजवाए थे, जो किसी भी प्रकार के सड़क मार्ग से जुड़े हुए नहीं थे। सांसद चौधरी के प्रस्तावों पर संबंधित मंत्रालय ने मुहर लगाते हुए संसदीय क्षेत्र में एक बड़ी सौगात प्रदान की है।

इस मौके पर जिला जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र जी देवासी, जिला उपाध्यक्ष केराराम चौधरी, जिला मंत्री भरत सिंह, महेंद्र माली, नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, गंगा राम माली, मंगला राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष टीकम सिंह,पुखराज बगोटी, भभूत सिंह, चेन राज सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्तागण व पीडब्ल्यूडी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।