- छात्र टीम को जोधपुर ने 12-0 से हराया, वहीं छात्रा टीम को जालोर ने 7-0 से हराया
- आहोर में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए बहा रहे हैं पसीना, दर्शक बढ़ा रहे हैं हौसला
जालोर. आहोर में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ी 5 मैदानों पर दमखम दिखा कर अपनी टीम को जिताने के लिए पसीना बहा रहे हैं। मैच काफी रोमांचक चल रहे हैं। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
एक्सीलेंस स्कूल के संस्था प्रधान राहुलसिंह राजपुरोहित, निर्णायक मंडल के देवेंद्र कुमार बीठू प्रधानाचार्य भरत शर्मा, प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह चौहान, धनराज,महेन्द्र गर्ग, लीना वैष्णव, दलपत सिंह नारणावास आदि ने खेल मैदानों पर पहुंच कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
रूप सिंह राठौड़ नारणावास ने बताया कि मंगलवार को हुए हैंडबॉल मुकाबलों में छात्र वर्ग में नागौर ने बारां को 20-14 से, जोधपुर ने सवाई माधोपुर को 12-00 से, बांसवाड़ा ने दौसा को 10-02 से, अलवर ने झालावाड़ को 17-03 से, पाली ने सिरोही को, सीकर ने कोटपूतली-बहरोड़ को 18-03 से, भरतपुर ने करौली को 6-05 से, राजसमंद ने कोटा को 14-04 से, चित्तौड़गढ़ ने बूंदी को 11-05 से, जयपुर ने टोंक को 14-11 से, जैसलमेर ने चूरू को 11-10 से, डीडवाना-कुचामन ने बालोतरा को 11-07 से, हनुमानगढ़ ने डूंगरपुर को 24-02 से, अजमेर ने उदयपुर को 14-06 से हराकर जीत दर्ज की।
इसी प्रकार छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने बालोतरा को 12-01 से, जोधपुर ने झुंझुनूं को 04-03 से, बाड़मेर ने डूंगरपुर को 13-02 से, जालोर ने सवाई माधोपुर को 07-00 से, फलोदी ने सिरोही को 12-02 से हराया। सीकर व जैसलमेर का मुकाबला 03-03 गोल से टाई रहा। वहीं बूंदी ने प्रतापगढ़ को 02-01 से, डीडवाना ने खैरथल-तिजारा को 08-00 से, चूरू ने बांसवाड़ा को 14-04 से, उदयपुर ने कोटपूतली को 03-01 से, नागौर ने जयपुर को 03-02 से, हनुमानगढ़ ने अलवर को 11-01 से हराया।
निर्णायक मंडल में देवेन्द्र कुमार बीठू , शिवदान सिंह, उम्मेद सिंह मिठू , गोविन्द, विपिन, रिनू मंडा, वर्षा, सुशीला, राकेशदान,दीपक, विक्रम सिंह, शेरकरण सिंह, शैताना राम, राजेंद्र सहारण आदि शामिल थे।
रूप सिंह राठौड़ नारणावास, हीरा राम सोलंकी, उदय सिंह मिठड़ी, ओब सिंह आकोली, राजू राम, परबत सिंह, नरेन्द्र सिंह, रतन सिंह मंडलावत, नारायण राम, नरेश आवला, गोविन्द सिंह राजपुरोहित, नरपत सिंह, प्रभु राम, सुमित कुमार, अजरा शाहीन, श्वेता राजावत, सुमन शेखावत, नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, अंगूरी धांधल आदि जालोर के शारीरिक शिक्षक अलग-अलग मैदानों पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।