जालोर. भारत विकास परिषद् जालोर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर गुरुवार प्रात: शहर के शिवाजी नगर स्थित नेहरू उद्यान में वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 86 वर्षीय व्यवसायी व समाजसेवी सुखराम चौधरी की अध्यक्षता व परिषद के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी, प्रांतीय संयोजक सेवा मदनलाल माली व शाखा अध्यक्ष अध्यक्ष राजेंद्र भूतङा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी 27 वरिष्ठ जनों का उपस्थित युवाओं ने माल्यार्पण के साथ अभिनंदन किया तथा उनके चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित महिलाओं द्वारा वरिष्ठ जन के रूप में श्यामा भूतङा का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष
सेवानिवृत इंजीनियर पदमाराम चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ जन समाज की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति की उपयोगिता समाप्त नहीं होती बल्कि जीवन भर अर्जित किया गया अनुभव समाज और नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन बनते हैं ।उन्होंने वरिष्ठ जनों के सम्मान को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष राजेंद्र भूतङा ने अपनी कविता के माध्यम से वरिष्ठ जनों के महत्व एवं उनके प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया। पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वल्लभ भंडारी ने वरिष्ठ जनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए उपयोगी सुझाव दिए तथा उम्र के इस पड़ाव पर नियमित दिनचर्या, योग एवं स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अशोक सोनी ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक राजेंद्र भूतड़ा के निर्देशन में उपस्थित वरिष्ठ जनों एवं अन्य लोगों ने विभिन्न योग मुद्राओं के साथ योगाभ्यास किया एवं नियमित योग व प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ रहने का संकल्प भी लिया। समारोह में मदनलाल माली को ब्राह्मणी माता मंदिर, जालोर के माली सोलंकी समाज का अध्यक्ष मनोनीत करने पर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया ।कार्यक्रम के अंत में मदनलाल माली के ही सौजन्य से उपस्थित सभी लोगों को अल्पाहार भी कराया गया। इस अवसर पर शाखा के सचिव शंकरलाल सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, मुकेश सोलंकी , आनंद खत्री, मोहन गिठाला, प्रेम सिंह राठौङ मिश्री मल गर्ग, कमल किशोर भूतङा,पुखराजसिह चौधरी, जोगसिंह गहलोत, केसाराम चौधरी ,नारायणलाल प्रजापत, पदमाराम माली ,अशोक जैन,मूलाराम,धर्मेद्र पटवा, शान्तु मुथा उर्मिला,रेखा ,ललिता, सपना, सावित्री सहित कई लोग उपस्थित थे।