जालोर. सिरे मंदिर धाम एवं भैरूनाथ अखाड़ा के पीठाधीश्वर पीर गंगानाथ महाराज ने बैरठ गांव स्थित प्रसिद्ध केसरनाथ मंदिर (अखण्ड धूणे) पर अपना 54 दिवसीय चातुर्मास भक्ति, जप व साधना के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया। चातुर्मास पूर्ण होने के शुभ अवसर पर गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को प्रातः 8 बजे शुभ मुहूर्त में महाराज बैरठ गांव से रवाना होकर गाजे-बाजे और भव्य शोभायात्रा के साथ जालोर स्थित भैरूनाथ अखाड़े पहुंचे।
अखाड़ा पहुंचने पर हुआ भव्य सामेला और पूजा-अर्चना
अखाड़े के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि शोभायात्रा के भैरूनाथ अखाड़ा पहुंचने पर वातावरण अत्यंत पावन एवं धर्ममय हो उठा। अखाड़ा पहुंचने पर लाभार्थी परिवार की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सामेला की रस्म अदा की गई। इसके बाद लाभार्थी परिवार ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा पीर गंगानाथ महाराज को फूल-माला पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने जयनाथजी के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन
पीर गंगानाथ महाराज के जालोर आगमन के दौरान एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे नगर में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण में सुसज्जित घोड़े, भव्य रथ, विभिन्न बैंड-बाजे और ढोल-धमाके की थाप पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पीर गंगानाथ जी महाराज का भावभिना स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
साधु-संतों का मिला पावन सानिध्य
इस पावन अवसर पर अनेक पूज्य साधु-संतों एवं महंतों की गरिमामयी उपस्थिति व सानिध्य रहा। आयोजन में भैसवाड़ा व लेटा महंत रणछोड़ भारती महाराज, मलकेश्वर मठ के महंत सेवा भारती महाराज, धुणिया मठ के महंत सोमपुरी महाराज, जागनाथ मंदिर के महंत महेंद्र भारती महाराज, गोल मठ के महंत आशा भारती महाराज, सरत मठ के महंत शंकर स्वरूप महाराज, सांथू महंत रणछोड़ पुरी महाराज, मुंडेश्वर महादेव के महंत बद्रीनाथ महाराज, साफाड़ा महंत सोमनाथ महाराज, हल्देश्वर मठ के महंत मोहननाथ जी, झरणेश्वर महादेव महंत साईनाथ महाराज, उदयपुर के रेवतीनाथ महाराज, भैरूनाथ अखाड़ा के योगी प्रेमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी ईश्वरनाथ महाराज, योगी शेरनाथ महाराज, योगी गोपालनाथ महाराज, योगी निर्भयनाथ महाराज एवं समस्त रमताराम साधु-महात्माओ का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
चढ़ावा लाभार्थियों का चातुर्मास सेवा समिति द्वारा बहुमान
समारोह के दौरान पीर गंगानाथ महाराज के चातुर्मास शोभायात्रा समारोह के चढ़ावा लाभार्थी दीपाराम सुथार, अरविंद पणिया, प्रेमाराम देवासी रणछोड़ नगर का चातुर्मास सेवा समिति द्वारा साफा एवं माला पहनाकर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया। वहीं बैरठ गांव के कानसिंह मण्डलावत, पुर्व डीवाईएसपी गोपालसिंह का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया।
54 दिनों तक बैरठ गांव में चली साधना
उल्लेखनीय है कि पीर गंगानाथ महाराज गत 1 अगस्त को जालोर के भैरूनाथ अखाड़े से भव्य शोभायात्रा के साथ बैरठ गांव स्थित केसरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए थे। वहां उन्होंने लगभग 54 दिनों तक निरंतर तपस्या और साधना की। इस अवधि के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और साधु-संतों का दर्शन व आशीर्वाद हेतु बैरठ गांव में तांता लगा रहा।
विज्ञापन
भोजन प्रसादी का आयोजन
शोभायात्रा के भैरूनाथ अखाड़े पहुंचने के पश्चात जालंधरनाथ धर्मशाला में विशाल भोजन प्रसादी (महाप्रसादी) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं गणमान्य नागरिकों एवं साधु-संतों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर चातुर्मास सेवा समिति के अध्यक्ष मीठालाल दर्जी, सुजाराम प्रजापत, नैनाराम लोहार, बंशीलाल खवास, गजाराम देवासी, लच्छीराम घांची, उकाराम माली, हीरालाल घांची, छतराराम सुथार, चंपालाल सुथार, उमाकांत गुप्ता, लकमाराम माली, उतम प्रजापत, मकसा मेवाड़ा, भरत सुथार, कनिष्क चौधरी, नवीन सुथार, हितेश प्रजापत, दीपक रामावत, मनोज माली, नरेश व्यास, सुरेश माली, जीतु सोनी, जगदीश शर्मा, गजेन्द्र सोनी, प्रकाश नारायण गहलोत, शांतिलाल सुथार, दिनेश प्रजापत, जवानाराम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।