• बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे उपस्थित 

जालोर. जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में गुरुवार को ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में मौजूद न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने ई-सेवा केंद्र की सुविधाओं का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खसाराम परिहार ने जिला एवं सेशन न्यायाधीश बन्नालाल जाट का साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ ई-सेवा केंद्र का निरीक्षण किया तथा केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र के ऑपरेटर से ई-सेवाओं के संचालन एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

ई-सेवा केंद्र के माध्यम से न्यायालय से संबंधित विभिन्न सेवाओं की जानकारी एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से अधिवक्ताओं और पक्षकारों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजय गुप्ता, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश अमर वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश वीर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. विमल व्यास, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम राजेंद्र सिंह चारण, न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा चौधरी सहित न्यायालय स्टाफ एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

ई सेवा केंद्र पर ये मिलेगी सेवाएं 

- सूचना दस्तावेज सेवाएं 

- ई फ़ाइलिंग सुविधा सेवाएं 

- ई प्रतिलिपि सेवाएं 

- ई भुगतान सेवाएं 

- डिजिटल न्यायालय सेवाएं 

- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवाएं

- नागरिक सुविधा सेवाएं 

- सन्दर्भ सेवाएं