- जालोर शहर समेत जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई दीपावली
- कल दिनभर रामा श्यामा कर बधाई देंगे
जालोर. दीपावली पर्व को लेकर बाजार में पिछले दिनों से रौनक देखने को मिल रही है। लोग घरेलू उपयोग समेत, सोने चांदी की खरीद करने के अलावा मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वही कार बाजार में भी उत्साह देखा गया। धनतेरस व दीपावली पर्व पर नई कार खरीद का भी चलन है ऐसे में कार बाजार में भी रौनक देखी जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि इस साल जालोर जिले में अकाल का असर भी बाजार पर है। व्यापारी बाजार में पिछले सालों की तुलना में इस साल कमजोर बिक्री बता रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि दीपावली पर्व होने से लोग बाजार में अपने परिवार के साथ खरीदारी के लिए जरूर उमड़े है। शहर के बागोड़ा रोड, तिलक द्वार, गांधी चौक समेत बाजार पूरी तरह से सजा हुआ है और व्यापारियों ने अपनी दुकानें सड़क तक सजा दी है। ताकि ग्राहकों को आसानी रहे। बता दें कि दीपावली पर घरों, मंदिरों और व्यावसायिक स्थलों को मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों से रोशन किया गया है।
विज्ञापन
दीपावली की शाम को धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी तथा बुद्धि के देवता भगवान गणेश की विशेष पूजा की गई। पर्व से पहले घरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जाता है। फर्श पर रंग-बिरंगे पाउडर और फूलों से आकर्षक रंगोली बनाई गई।
विज्ञापन
व्यापारी वर्ग इस दिन से अपने नए वित्तीय वर्ष और नए बही-खातों की शुरुआत करते हैं। लोग एक-दूसरे को मिठाइयाँ और उपहार बांटते हैं तथा रात में आतिशबाजी पटाखे जलाकर खुशियां मनाते हैं।