जालोर. सांचौर क्षेत्र के प्रतापपुरा स्थित पीर की जाल में बुधवार को पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। शाम करीब 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद सामूहिक रूप से इफ्तार किया। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह रमजानमय नजर आया।
विज्ञापन
आयोजनकर्ता गौरव सारण एवं सहयोगियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोग एक साथ बैठे और इफ्तार किया, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक बना। अंत में आयोजनकर्ताओं ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
विज्ञापन