जालोर. बागरा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजेंद्र सूरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागरा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया एवं शानदार समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं को समान अवसर, सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्म विश्वास पैदा करने के लिए आयोजित कार्यकम, जिसमें प्रार्थना सभा से लेकर पूरे समारोह का आयोजन एवं कार्यक्रम का संचालन छात्राओं ने किया तथा एक दिन के लिए प्रिंसिपल से लेकर क्लास टीचर्स तक सभी की भूमिका का निर्वहन छात्राओं के द्वारा किया गया। प्रार्थना सभा का आयोजन एक दिन की प्रिंसिपल छात्रा मित्तल के द्वारा निभाई गई तथा सारे कार्यक्रम उसके सान्निध्य, निर्देशन एवं नेतृत्व में संपन्न हुए।
प्रार्थना सभा स्थल पर श्री रंग विजय मंच पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य सभी छात्राएं बनी तथा विभिन्न छात्राओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि रितिका बनी। समारोह का संचालन एवं मंच संचालक 12 वी कक्षा की छात्रा जाह्नवी ने किया, इस अवसर पर विद्यालय सभी शिक्षक एवं प्रधानाचार्य श्रोता बनकर दर्शक दीर्घा में बैठे। पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान पैदा करने के लिए एक सराहनीय एवं अनूठी पहल कर विद्यालय की बेटियों का हौंसला बढ़ाया है।
विज्ञापन