जालोर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा जालोर की ओर से रविवार को सेवा, सहयोग, एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित महिला सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के अंतर्गत निकटवर्ती सांफाड़ा गांव में मुकेश कुमार (37 )के असामयिक निधन के पश्चात् उनके पिता मोहनलाल (74 ) के कंधों पर चार पौत्रियों, किरण( 12) अंजलि (10 ) वैशाली( 6), धापू( 4 )सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई, ऐसी स्थिति में इस परिवार से परिषद प्रतिनिधियों द्वारा मुलाकात कर उनकी परिस्थितियों की जानकारी ली तथा जरूरत के अनुसार सहयोग यथा रसद सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, स्वेटर,कम्बल वितरित कर सहायता प्रदान की गई। साथ ही आवश्यकता अनुसार आगे भी सहयोग करने की बात बताई।स्थानीय पेपसिंह राठौड़,प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत, शाखा महिला संयोजक सीता सुन्देशा, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी, अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा, सचिव शांतिलाल सोनी, की उपस्थिति में आयोजित इस पहल का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा एवं बेहतर भविष्य सुरक्षित करने के लिए जरूरतमंद परिवारों का चयन कर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना रहा है।

 विज्ञापन

प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत कहा कि परिषद की जानकारी में आते ही, भामाशाहों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया, इन्होंने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर है प्रत्येक बेटी को शिक्षा संस्कार और आगे बढ़ाने के समान अवसर मिलने चाहिए , इन्होंने बेटी अंजलि को परिषद द्वारा गोद लेने की बात बताई जाकर हर्ष व्यक्त किया।

शाखा महिला संयोजक सीता सुन्देशा ने अवगत कराया कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए ताकि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित नहीं रह पाए। पेंपसिंह राठौड़ ने बताया कि भारत विकास परिषद जालौर द्वारा समय-समय पर सेवा संस्कार और संपर्क के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाती है, शिक्षा जगत से जुड़े स्थानीय समाज सेवी कानसिंह राठौड़ ने परिषद की इस पहल का स्वागत करते हुए, इसे अनुकरणीय उदाहरण बताया परिषद अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा ने इस अवसर पर सेवा और सहयोग की भावनाओं को मजबूत करते हुए बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए अपना संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्रांतीय महिला संयोजक मधु शेखावत, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी,शाखा अध्यक्ष राजेंद्र भूतड़ा शाखा सचिव शांतिलाल सोनी , शाखा संयोजक संस्कार महेंद्र आनंद वैष्णव,शाखा महिला संयोजक सीता सुन्देशा , वार्ड सदस्य पारसमल,पूनमसिंह सहित परिषद के चेतन सुंदेशा, भूपेन्द्र सोनी, राजेंद्र सोनी, विनोद सोनी, सविता परमार, सुशीला वी एम, बसंती सोनी, सुशीला सोनी, वेणी सोनी सहित कई परिषद कार्यकर्ता मातृशक्ति मौजूद रही।