जालोर. स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में रविवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 की शुरुआत हर्षोल्लास एवं उत्साह से हुई। अभियान के प्रथम दिवस ग्राम एवं वार्ड स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

   विज्ञापन 

इसी क्रम में जालोर शहर स्तिथ नगर परिषद प्रांगण से तिरंगा प्रभात फेरी को नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा प्रभात फेरी नगर परिषद परिसर से रवाना होकर कलेक्ट्रेट रोड, शिवाजी नगर, आहोर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य स्थान नगर परिषद परिसर तक पहुंची, इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सन्देश दिया इस अवसर पर नगर परिषद कर्मी उपस्थित रहे।