जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र सांचौर में कांग्रेस पार्टी के संगठनों को मजबूत करने के लिए शनिवार को गांव डडुसन व बावरला में ग्रामस्तर पर कांग्रेस पार्टी की कमेटियों का विस्तार किया गया। जिसमें आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु सुखराम विश्नोई पूर्व मंत्री के नेतृत्व में कमेटियों का विस्तार हुआ। जिसमें अध्यक्ष ग्राम कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया।
विज्ञापन
इन प्रत्येक गांव में तीन-तीन कमेटियां बनाई गई हैं, जिसमें एक कमेटी में 11-11 सदस्य लिए गए। जिससे आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और गांवों में कांगेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर-घर जाकर पार्टी में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में विजयी दिलवाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर राजुराम बांगडवा पंचायत समिति सदस्य, सेधाराम मेघवाल पूर्व ब्लोक अध्यक्ष, किशनाराम विश्नोई, सुमेरसिंह राजपुत, मोहनलाल पंवार, राणाराम पंवार, बालकाराम देवासी, चतरसिंह राजपूत, भीखसिंह राजपूत, जयकिशन मेघवाल, भोमाराम देवासी, खेमाराम मेघवाल, सोहनलाल सेन, सुमेरसिंह राजपूत, बुधाराम पण्डित, पूनमाराम खिलेरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।