जालोर. भारतीय जनता पार्टी सांचौर नगर मंडल में निकाय चुनाव की तैयारी लेकर बैठक बुलाई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि चुनाव की तैयारियां हेतु सम्पूर्ण संगठन में कार्यकर्ता बिल्कुल एकजुट होकर प्रत्याशी का चयन वार्ड वासियों की सहमति से पैनल तैयार कर टिकट वितरण किया जाएगा। विधायक जीवाराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांचौर नगर के लिए 325 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज स्वीकृति की घोषणा बजट में की है, जिसे जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। 

पूरे राजस्थान में 13 नगरपालिका को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दिये उसमें सांचौर को प्राथमिकता दी। साथ ही हाड़ेचा रोड मेहता हॉस्पिटल के पास मुख्य सड़क पर गंदे पानी का तालाब बना रहता था उससे निजात पाने के लिए 19 करोड़ रुपए की लागत से सीसीरोड बनाकर शहर वासियों को सौगात दी नगरवासियों के लिए शुद्ध पेयजल हेतु 50 करोड़ रुपए की लागत से 214 किलोमीटर नई पाइपलाइन डालकर 24 घंटे घर-घर शुद्ध पानी पीने हेतु 11 टंकियां का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसी कई योजनाएं केंद्र सरकार एवं राजस्थान सरकार ने सांचौर नगर के लिए दी है। विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि निकाय चुनाव में प्रदेश के निर्देशानुसार निकाय चुनाव हेतु एडवोकेट मानदास वैष्णव को संयोजक एवं केराराम चौधरी को चुनाव नगर सह प्रभारी रूप में नियुक्त किया गया है। बीएलओ प्रथम देवराज चौधरी ने बताया कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथों की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु घर घर जाकर कार्य करें। 

विज्ञापन

जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि रविदास जयंती को लेकर कलश रथ यात्रा का आयोजन होगा एवं आगामी दिनों में लॉटरी होने तक प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं के घर जाकर भारत सरकार राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। नगर अध्यक्ष जगदीश शारदा ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला बिश्नोई एवं मोतीराम चौधरी, मंडल के अध्यक्ष गंगदाराम चौधरी, शैतानसिंह, जितेंद्रसिंह, भवानीसिंह, मोहनलाल पुरोहित, महेंद्र चौधरी, चौथाराम कोली, हरचंदराम पुरोहित, घनश्यामदास वैष्णव, हंसराज पुरोहित, भावेश सोनी, हरिया देवी, सरोज कंवर, बंसीलाल खोरवाल, अमराराम देवासी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।