एलईडी वैन से ग्राम आयोजन एवं 13 विभागों की योजनाओं देने के लिए रवाना हुए ग्राम रथ

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 28, 2026 • 6:25 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
एलईडी वैन से ग्राम आयोजन एवं 13 विभागों की योजनाओं देने के लिए रवाना हुए ग्राम रथ
“एलईडी वैन से ग्राम आयोजन एवं 13 विभागों की योजनाओं देने के लिए रवाना हुए ग्राम रथ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
28 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/gram-rath-campaign-launched-in-jalore-with-led-vans-for-government-schemes
Copied
एलईडी वैन से ग्राम आयोजन एवं 13 विभागों की योजनाओं देने के लिए रवाना हुए ग्राम रथ

जालोर. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों को ग्लोबल राजस्थान ऐग्रीटेक मीट (ग्राम) व कृषि की आधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी देने के लिए चलाये जा रहे ग्राम रथों को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना कर जिले में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए विशेष रथों का अवलोकन कर एलईडी पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की फिल्मों का प्रदर्शन देखा तथा प्रचार साहित्य को प्रत्येक ग्राम पंचायत तक वितरण करने के निर्देश दिए। ग्राम रथ 15 दिवस तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंच कर एलईडी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देगें तथा क्षेत्र की समस्याओं को शिकायत पेटिका में प्राप्त करेगें। 

मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचेगा गांव-ढाणी तक

ग्राम रथों के माध्यम से ग्राम पंचायत मुख्यालयों तक माननीय मुख्यमंत्री के संदेशों का प्रसारण भी किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक ग्रामीण लाभान्वित हो सकंेगे। ग्राम आयोजन की जागरूकता के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जायेगी। 

अभियान के अंतर्गत ग्राम रथों के माध्यम से ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को सरल एवं प्रभावी तरीके से दी जाएगी। योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं एवं पैम्पलेट भी उपलब्ध कराएं जाएंगे। कलाजत्था के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा।

ग्रामीण सुझाव पेटिका में दे सकेंगे फीडबैक

अभियान के सफल संचालन, समन्वय एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रत्येक पंचायत स्तर पर संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। ग्रामीण रथों में सुझाव पेटिका में ग्राम आयोजन से संबंधित सुझाव एवं क्षेत्र की समस्याओं को लिखकर रख सकंेगे। सुझाव पेटिका के पत्रों को एकत्रित कर राज्य सरकार को पहुंचाया जायेगा।

विज्ञापन

इस अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास सहित कुल 13 विभागों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

 ग्राम रथ अभियान के तहत 15 दिवस तक ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए 13 विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी का साहित्य, विधानसभावार राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों की जानकारी की पुस्तिका वितरण किया जाएगा। रथों के साथ लगे एलईडी पर राज्य सरकार से प्राप्त लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी रथों के साथ स्थानीय लोक कलाकार सरकार की योजनाओं का नुक्कड नाटक एवं लोकगायन के माध्यम से जानकारी देंगे। 

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक रामलाल जाट, सहायक अभियंता कुलवंत कालमा, मुकेश राजपुरोहित, सुरेश सोलंकी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter