मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही एनडीए में मिलती है सफलता - पंवार
1.
जालोर. जोधपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनीषा पंवार का जालोर पहुंचने पर आर्य वीर दल की ओर से प्रदेश अधिष्ठाता विनोद आर्य व संचालक प्रशांत सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। आर्य समाज प्रधान दलपतसिंह आर्य ने बताया कि पूर्व विधायक पंवार ने हाल ही में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में सफलतापूर्वक पास आउट होने वाले प्रांजलसिंह गहलोत का उनके निवास स्थान पर पहुंच कर पुष्प मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्ति व्यक्त करते हुए गौरव का विषय बताया। उन्होंने गहलोत की मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। एनडीए पास आउट होकर देश सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने की उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

विज्ञापन
इससे पहले पंवार ने राजस्थान जनअभाव अभियोग निवारण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर के पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय छोगालाल सुथार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेता के निवास स्थान पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिवारजन को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। इस मौक पर जोधपुर शहर शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष राम निवास गोदारा, सराफा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान सिंधी, जोधपुर शहर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनपत गुर्जर, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी जोधपुर के अध्यक्ष फिरोज फेम व समाज सेवी दीपकसिंह पंवार उपस्थित थे।