जालोर सांसद चौधरी ने लोक सभा में दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 10, 2026 • 5:49 PM  1
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर सांसद चौधरी ने लोक सभा में दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी 
“जालोर सांसद चौधरी ने लोक सभा में दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-mp-lumbaram-chaudhary-demand-summer-special-trains-lok-sabha
Copied
जालोर सांसद चौधरी ने लोक सभा में दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी 

जालोर. जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी ने लोक सभा में नियम 377 के अंतर्गत रेलवे का मुद्दा उठाया। चौधरी ने कहा कि जालोर से क्रमशः बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयम्बटुर, इरोड, काकीनाडा, सेलम, हैदराबाद, त्रिवेन्द्रम, एर्नाकुलम, नागपुर, बेल्लारी, विशाखापटनम, रामेश्वरम, हुबली, पुणे से जोधपुर वाया समदड़ी भीलड़ी गर्मियों की छुटियों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाइ जाए। 

विज्ञापन

बाड़मेर यश्वंतपुर एसी एक्सप्रेस 14805/14806 को सप्ताह में सातों दिन चलाया जाए

चैन्नई भगत की कोठी रेल में पेन्टीकार रसोईयान की सुविधा उपलब्ध करायी जाए तथा इस रेल में सुरक्षा की दृष्टि से आ0पी0एफ0 के जवानों की नियुक्ति की जाए। चैन्नई भगत की कोठी 20625-20626 एक्सप्रेस रेल का ठहराव मोदरान रेलवे स्टेशन पर दिया जाए।  जालोर से जयुपर दिल्ली वाया लूणी पाली मारवाड (रेलमंत्री की घोषणा के अनुसार ) नई रेल सेवा प्रारंभ किया जाए।  बाकरा रोड रेलवे स्टेशन पर जोधपुर दादर 14807/14808 साबरमति जोधपुर 20485/20486 ट्रेनों का ठहराव एवं कंप्यूटरीकृत आरक्षण खिड़की की सुविधा उपलब्ध किया जाए। 

विज्ञापन

22421/22422 सालासर एक्सप्रेस एवं 22483 /22484 जोधपुर गांधीधाम दोनों गाडियों को मर्ज कर गॉधीधाम से दिल्ली जयपुर वाया समदडी भीलडी नई रेल सेवा का संचालन किया जाए।  मारवाड रतनपुर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रतनपुर गांव के पास अंडरपास का निमार्ण किया जाए। भीनमाल शहर के जसवंतपुरा रेलवे क्रासिंग पर रेल ओवर ब्रिज अथवा अंडर ब्रिज बनवाने की मांग की।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter