जालोर जिले में अपने बलबूते पर पंचायत राज चुनाव लड़ेगी बसपा - प्रदेशाध्यक्ष सुमरतसिंह

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 10, 2026 • 5:59 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले में अपने बलबूते पर पंचायत राज चुनाव लड़ेगी बसपा - प्रदेशाध्यक्ष सुमरतसिंह
“जालोर जिले में अपने बलबूते पर पंचायत राज चुनाव लड़ेगी बसपा - प्रदेशाध्यक्ष सुमरतसिंह”
Favicon
Read more on ddthindi.com
10 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/bsp-to-contest-panchayat-elections-independently-in-jalore-says-state-president-sumrat-singh
Copied
जालोर जिले में अपने बलबूते पर पंचायत राज चुनाव लड़ेगी बसपा - प्रदेशाध्यक्ष सुमरतसिंह

जालोर. बहुजन समाज पार्टी जालोर की एक दिवसीय संगठन समीक्षा बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जालौर जिला उद्योग केंद्र के पास आयोजन किया गया।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विशिष्ठ अतिथि के रूप में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल, सुखराम बोस व अध्यक्षता नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के साथ आज 200 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जालौर जिले में मजबूती से संगठन का कार्य कर रही है। आने वाले समय में जालौर जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बसपा अपने मजबूत उम्मीदवार उतारेगी और विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने घोषणा की कि पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अकेले अपने बलबूते पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी। लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी इस देश में बिखरे हुए बहुजन समाज को एक करके सामाजिक ओर आर्थिक न्याय समानता दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिरोही शंकर मेघवाल कालंद्री, लक्ष्मण कालमा, पांचाराम ,बजाराम, बर्दाराम, मसराराम, वागाराम, मंशाराम, जबराराम, मदन बाजक, सवाराम फूलाराम कृपाल शंकr,रुपाराम मन्दानी ,सागर मल, पहाड़ाराम, रमेश विरास, अमराराम, मूलाराम, जबराराम, तलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत मे जिलाध्यक्ष जालोर ओमप्रकाश चौहान धन्यवाद ज्ञापित किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter