बढ़ती गैस कीमतों को लेकर जालोर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 12, 2026 • 6:36 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
बढ़ती गैस कीमतों को लेकर जालोर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन
“बढ़ती गैस कीमतों को लेकर जालोर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/congress-protest-against-gas-price-hike-jalore
Copied
बढ़ती गैस कीमतों को लेकर जालोर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार 12 मार्च दोपहर 12 बजे केन्द्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध कलेक्ट्रेट के सामने जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में "विरोध- प्रदर्शन" कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट जालोर के सामने एकत्रित हुए तथा केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि ईजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में भाजपा की केन्द्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही है, जिस कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा आमजन पर मंहगाई का बोझ डालते हुये घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में 60 रूपये प्रति सिलेण्डर की बढ़ोत्तरी की गई है। लगातार शादी-विवाह एवं समारोह आयोजित हो रहे हैं, किन्तु ऐसे समय में केन्द्र सरकार द्वारा इन समारोहों के आयोजन हेतु आवश्यक कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति को भी बाधित कर दिया गया है, जिससे आमजन को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और सामाजिक कार्य सम्पन्न करने में केन्द्र सरकार का यह निर्णय घातक है। इसके अतिरिक्त खाड़ी देशों में असंख्य भारतीय नागरिक फंसे हुये जिनकी वापसी के लिये भी कोई ठोस प्रयास केन्द्र सरकार द्वारा नहीं किये जा रहे हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केन्द्र सरकार द्वारा व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने और देशवासियों पर मंहगाई का बोझ डालने के विरोध में पूरे प्रदेश में केन्द्र सरकार की अकर्मण्यता का विरोध करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजन गणपत सिंह मांडोली हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल स्थल पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृव में जिला कलेक्टर एवम जिला पुलिस अधीक्षक जालोर से मुलाकात कर उक्त हत्याकांड के आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवम पीड़ित पक्ष को न्याय दिलवाने की मांग रखी।

विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,ईशराराम विश्नोई, जिला प्रवक्ता योगेंद्रसिंह कुम्पावत, जिला संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, गजेन्द्र सिंह डोडियाली, भोमाराम मेघवाल, मुमताज अली,खसाराम मेघवाल,रमेश सोलंकी, बसंत सुथार,जाकिर खान,सी एल गहलोत, कामिनी शर्मा,गीता श्री मेघवाल,जुबैदा बनो,शीला चौधरी,सुरेश मेघवाल,छगनलाल माली, साकिर खान,देवाराम सांखला, दीपाराम मेघवाल,सुरेश चौधरी, आलम खान,कालूराम मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, पुखराज माली,कपूराराम परिहार, कार्तिक दवे,रजब खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter