सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में जड़ा तीसरा शतक, बाबर आजम और लोकेश राहुल को पीछे छोड़ा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 7, 2023 • 9:08 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में जड़ा तीसरा शतक, बाबर आजम और लोकेश राहुल को पीछे छोड़ा
“सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में जड़ा तीसरा शतक, बाबर आजम और लोकेश राहुल को पीछे छोड़ा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Jan 2023
https://www.ddthindi.com/cricketcricket-newssuryakumar-yadav-scores-third-century-in-t20i-leaves-behind-kl-rahul-and-babar-azam
Copied
सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में जड़ा तीसरा शतक, बाबर आजम और लोकेश राहुल को पीछे छोड़ा
फोटो - सोशल मीडिया

डेस्क न्यूज़- श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया। एक साल के अंदर उन्होंने तीसरी बार भारत के लिए टी20 क्रिकेट में शतक लगाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह सूर्य का तीसरा शतक था। इस पारी के साथ ही उन्होंने भारत के लोकेश राहुल और पाकिस्तान के बाबर आजम सहित कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। ये दोनों बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दो शतक लगा चुके हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं। 

सूर्यकुमार से आगे सिर्फ रोहित शर्मा 

अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में सूर्यकुमार से आगे सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने भारत के लिए टी20 में चार शतक लगाए हैं और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। टी20 क्रिकेट में अपने तीसरे शतक के साथ सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो की बराबरी कर ली है। ये दोनों बल्लेबाज भी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगा चुके हैं। चेक गणराज्य के दवीजी ने भी अपने देश के लिए टी20 में तीन शतक लगाए हैं, लेकिन वह एसोसिएट टीम का हिस्सा हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था पहला शतक

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी20 में पहला शतक जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 55 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। इसके बाद नवंबर 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 112 रन की पारी खेली।
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह टी20 में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 35 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया था।

bolt Latest News

flash_on
खेल दिवस पर आयोजित सद्भावना वालीबाल प्रतियोगिता में भीनमाल पैरामाउंट विजेता 
NEW
flash_on
राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी में हनुमानगढ़ बनी राज्य विजेता, अजमेर को मिला उप विजेता का खिताब
flash_on
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी में अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
flash_on
बिशनगढ़ में राज्य स्तरीय सब जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में 29 जिलों के खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम, पहले मैच में जालोर-उदयपुर से 4-0 से हारा
flash_on
 संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के कबड्डी में नारणावास ने पहला व जालोर ने दूसरा स्थान पाया 
flash_on
जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का समापन, नरेंद्र परमार बोले : "जालोर के खिलाड़ी भारत का भविष्य हैं"

न्यूज़ सोर्स- अमर उजाला

यह भी पढ़े- पेशाब कांड पर एअर इंडिया के CEO ने माफी मांगी, आरोपी शंकर मिश्रा को जेल भेजा, केबिन क्रू और पायलट पर भी हुई कार्रवाई

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter