जालोर पुलिस ने सरकारी पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ग्रुप के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जनों को गिरफ्तार किया

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 6, 2026 • 6:46 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
जालोर पुलिस ने सरकारी पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ग्रुप के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जनों को गिरफ्तार किया
“जालोर पुलिस ने सरकारी पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ग्रुप के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जनों को गिरफ्तार किया”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-police-busts-interstate-transformer-theft-gang-nine-accused-arrested-after-15-km-chase
Copied
जालोर पुलिस ने सरकारी पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ग्रुप के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जनों को गिरफ्तार किया
  • आरोपियों ने जालोर, सिरोही, बाड़मेर, पाली, उदयपुर के साथ-साथ कई स्थानों पर 11 वारदात को अंजाम देना कबूला

जालोर. जिले की सांचौर व रानीवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 9 जनों को पकड़ा है, जो पॉवर हाउस से ट्रांसफार्मर व तार चुराने की वारदात करते थे। पुलिस ने कार बरामद की है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए करीब 15 किलोमीटर पुलिस को पैदल पीछा करना पड़ा।

विज्ञापन

जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सांचौर थाना के सांकड़ पुलिस चौकी व रानीवाड़ा पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित घेराबंदी कर वारदात में शामिल 8 मुख्य चोरों को दबोचा गया तथा मामले में मुख्य सरगना व कबाड़ गोदाम संचालक को चित्तौड़गढ़ पुलिस के विशेष सहयोग से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त इर्टिगा कार जब्त की गई तथा चोरी किए गए माल की बरामद के प्रयास जारी है। एसपी शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि 5 जून 2026 की रात्रि को सांकड़ डिस्कॉम सहायक अभियंता पुनीत दर्जी ने मोबाइल पर सूचना दी की रात्रि में अज्ञात चोरों ने एईएन कार्यालय के स्टोर की दीवार को तोड़कर ऊपर से कुछ पत्थर हटाकर स्टोर में प्रवेश कर ट्रांसफार्मर चोरी किया। जिस पर पुलिस चौकी सांकड़ मय जाब्ता  ने रानीवाड़ा पुलिस टीम के साथ सहयोग से नाकाबंदी करवाई। आरोपियों को भनक लगते ही फरार हुए, इस पर करीब 15 किलोमीटर तक पैदल पीछा कर अलग-अलग स्थान से संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा और वारदात में प्रयुक्त वाहन अर्टिगा कार को जब्त किया गया।

सांकड़ प्रभारी सुरेंद्रसिंह राव ने पैदल किया पीछा

नाकाबंदी के दौरान रानीवाड़ा थाना अधिकारी मय जाब्ता ने संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। रानीवाड़ा पुलिस टीम ने 10 किलोमीटर तक पीछा कर लाछीवाड़ा में कार सहित आरोपी फतुलाल और आरोपी शानू को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों के सरहद में खेतों की तरफ भागने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस चौकी सांकड़ के प्रभारी सुरेंद्रसिंह राव और जाब्ता ने तुरंत अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की और दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से पैदल पीछा करते हुए खेतों और झाड़ियां में भाग रहे छह आरोपियों को करीब 15 किलोमीटर तक पैदल पीछा कर पकड़ा। उसके बाद वारदात की कड़ियों को जोड़ते हुए सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड मोहम्मद नदीम हुसैन को चित्तौड़गढ़ पुलिस के सक्रिय सहयोग से स्थानीय स्तर पर घेराबंदी कर दस्तयाब किया गया और सांचोर पुलिस द्वारा विधि सम्मत गिरफ्तार किया गया।

bolt Latest News

flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
NEW
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में चित्तौड़गढ़ के मोहम्मद नदीम हुसैन, उदयपुर के फतुलाल, चित्तौड़गढ़ के विजय सिंह, चित्तौड़गढ़ के अल्ताफ खान, चित्तौड़गढ़ के अनिल साठिया, मध्यप्रदेश के विकास भील, चित्तौड़गढ़ के सद्दाम हुसैन, चित्तौड़गढ़ के सानू जोग, चित्तौड़गढ़ के शेर बागड़िया को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने रानीवाड़ा में करीब 12 माह पहले समेत रेवदर, सांकड़, आहोर, नाणा, सायला, गोगुंदा, सुमेरपुर, राम जी का गोल (बाड़मेर) समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर चोरी करने व अन्य सामान चुराने की वारदातें कबूली है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter