गरबा स्थल पर बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
जालोर. पुलिस थाना कोतवाली जालोर की कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए गरबा स्थल पर बालिकाओं व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार निकटतम सुपरविजन मे "शक्ति सुरक्षा अभियान" के तहत महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाजारों, शिक्षण संस्थाओ एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट-2, पुलिस थाना कोतवाली जालोर द्वारा गौड़ीजी, जालोर में गरबा खेल रही महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले तीन युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन युवक पिन्टु कुमार पुत्र नाथुराम देवासी, सुजाराम पुत्र नगाराम देवासी व हरिश पुत्र रगाराम देवासी निवासीगण गोडीजी जालोर पुलिस थाना जालोर को गरबा स्थल पर मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं पर फब्तियां कसते तथा मोटरसाइकिल से बार-बार उनके पास से तेज आवाज में हॉर्न बजाकर शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बाधित करने पर गरबा कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तीनों युवकों को निवारक कार्यवाही मे अन्तर्गत धारा 126, 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं छात्राओं के साथ मे छेडछाड, पीछा करना अथवा किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामले मे त्वरित कार्यवाही कि जाएगी।