अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जालोर. सिरोही जिले के आमलारी निवासी अभय राजपुरोहित हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन सायला, जालोर द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुरजभान विश्नोई को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
ज्ञापन में हत्याकांडकी निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी जांच कर दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाने की मांग की गई। विप्र फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित सायला ने बताया कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। संगठन ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक/विशेष न्यायालय में कराई जाए तथा जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, परिवार के आश्रितों को सरकारी सेवा में नियुक्ति तथा अन्य संबंधित आरोपियों की भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।विप्र फाउंडेशन ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि मामले में शीघ्र प्रभावी निर्णय लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड मिले। इसमें समस्त विप्र बंधु एवं 36 कौम के बंधु उपस्थित रहे ।