जोधपुर एटीएस ने रानीवाड़ा में भारी मात्रा में 27204 नशीली टेबलेट्स जब्त कर डॉक्टर समेत 6 को गिरफ्तार किया

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 21, 2026 • 6:51 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
जोधपुर एटीएस ने रानीवाड़ा में भारी मात्रा में 27204 नशीली टेबलेट्स जब्त कर डॉक्टर समेत 6 को गिरफ्तार किया
“जोधपुर एटीएस ने रानीवाड़ा में भारी मात्रा में 27204 नशीली टेबलेट्स जब्त कर डॉक्टर समेत 6 को गिरफ्तार किया”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/3b510c
21 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/3b510c
Copied
जोधपुर एटीएस ने रानीवाड़ा में भारी मात्रा में 27204 नशीली टेबलेट्स जब्त कर डॉक्टर समेत 6 को गिरफ्तार किया
  • वाहन भी जब्त की

जालोर. जोधपुर एटीएस व रानीवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली टेबलेट्स जब्त कर एक डॉक्टर समेत छह जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 20 सितम्बर को एटीएस जोधपुर से प्राप्त इनपुट के आधार पर सब इंस्पेक्टर जीतसिंह मय जाब्ता एवं एएसआई बुद्धराज चौधरी मय जाब्ता एटीएस जोधपुर की संयुक्त टीम द्वारा रानीवाड़ा थाना हल्का में मालवाड़ा चार रास्ता के पास भीनमाल जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर एक वाहन को रुकवा कर चेक किया गया, वाहन के अन्दर कुल 06 व्यक्ति सवार थे एवं वाहन में एनडीपीएस घटकयुक्त नशीली टेबलेट होने की युक्तियुक्त संभावना होने से वाहन को डिटेन कर संदिग्ध व्यक्तियों सहित थाना रानीवाडा लाकर नियमानुसार कार्यवाही शुरू की गयी।

विज्ञापन

वाहन मे रखी टेबलेट्स का निरीक्षण करने हेतु जिला औषधि नियत्रंण अधिकारी जालोर को सूचना देकर बुलाया गया तथा पुष्पा सोलंकी जिला औषधि नियत्रंण अधिकारी जालोर के द्वारा संदिग्ध टेबलेटस को जांचा गया। जिसमें अलग-अलग 70 प्रकार की टेबलेट्स एनडीपीएस घटकयुक्त प्रतिबंधित होना पाया गया, इस संबंध में वाहन में सवार डॉ देवन्द्र चौधरी सहित अन्य किसी के पास कोई वैध लाईसेंस व अन्य दस्तावेज नहीं पाये गये। वाहन की तलाशी में ZYBUFLEX TABLET (PARACETAMOL & TRAMADOLHYDROCLORIDE TABLET IP, ALZOPRAX1 (ALPRAZOLAM TABLET IP), REPEO- A (ALPRAZOLAM WITH PROPRANOLOL TABLET सहित कुल 70 प्रकार की 27204 नशीली टैबलेटस को नियमानुसार आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया। तथा वाहन को जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया।

इन्हें किया गिरफ्तार

1. डॉ. देवन्द्र चौधरी पुत्र मावजी भाई उम्र 46 साल निवासी पालनपुर पुलिस थाना पालनपुर ईस्ट जिला बनासंकाठा

bolt Latest News

flash_on
जोधपुर एटीएस ने रानीवाड़ा में भारी मात्रा में 27204 नशीली टेबलेट्स जब्त कर डॉक्टर समेत 6 को गिरफ्तार किया
NEW
flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही

2. नरेश भाई पुत्र कानजी भाई कोली उम्र 35 साल पैशा ड्राईवरिंग निवासी मलाना पुलिस थाना पालनपुर जिला बनासकांठा

3. राहुल पुत्र रमेश भाई उम्र 26 साल निवासी तिरूपति बंगलोज उम्र 29 साल आकेसण रोड, पालनपुर पुलिस थाना पालनपुर ईस्ट, जिला बनासकांठा,

4. बेलिम इरफान पुत्र इस्माईल भाई उम्र 35 साल निवासी वीरभाई गेट, खोडा लिमडा पालनपुर, गुजरात

5. साहिलेश चौधरी पुत्र रतनसिंह उम्र 23 साल निवासी धरा पुलिस थाना वाव जिला बनासकांठा गुजरात

6. साहिवाल जोशी पुत्र नटवरलाल जोशी उम्र 48 साल पैशा मेडिकल चलाना निवासी 26 स्वास्तिक सोसायटी, जगाना रोड पालनपुर, गुजरात

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter