भीनमाल में कृष्ण देवासी पर हमले के मामले में जाट समाजबंधुओं ने सौंपा ज्ञापन, बोले- घायल का अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले तेजाराम को पुलिस बेवजह बना रही आरोपी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 18, 2026 • 5:22 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
भीनमाल में कृष्ण देवासी पर हमले के मामले में जाट समाजबंधुओं ने सौंपा ज्ञापन, बोले- घायल का अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले तेजाराम को पुलिस बेवजह बना रही आरोपी
“भीनमाल में कृष्ण देवासी पर हमले के मामले में जाट समाजबंधुओं ने सौंपा ज्ञापन, बोले- घायल का अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले तेजाराम को पुलिस बेवजह बना रही आरोपी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/jat-community-submits-memorandum-over-bhinmal-krishna-dewasi-attack-case
Copied
भीनमाल में कृष्ण देवासी पर हमले के मामले में जाट समाजबंधुओं ने सौंपा ज्ञापन, बोले- घायल का अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले तेजाराम को पुलिस बेवजह बना रही आरोपी

जालोर. जालोर जिले के भीनमाल में पिछले दिनों कृष्णा देवासी पर हुए जानलेवा हमले में जाट समाज बंधुओं व वीर तेजा सेना के कार्यकर्ताओं ने जालोर कलक्टर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस घटना में देवड़ा निवासी एक शिक्षक जिसका नाम तेजाराम जाखड़ है, उन्हें भी पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया है, जो गलत है। जबकि जाखड़ ने तो उनका सहयोग कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।

ज्ञापन में बताया कि तेजाराम वहां केवल मोबाइल खरीदने के लिए आए हुए थे, लेकिन उन्हें बेवजह से आरोपी बनाकर मानसिक रूप से उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। ज्ञापन में समाजबंधुओं ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के पास सुंधा हार्डवेयर के आसपास उस मोबाइल दुकान के अंदर व बाहर लगे घटना के पूर्व और घटना के समय के सभी सीसीटीवी कैमरा के फुटेज तुरंत जब्त कर उनका सूक्ष्म विश्लेषण किया जाए।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
NEW
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया
flash_on
निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ने की सहमति के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टम
flash_on
अभय राजपुरोहित हत्याकांड में न्याय की मांग तेज, विप्र फाउंडेशन सायला ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

घटना के दिन और उससे पूर्व के तेजाराम और कृष्ण देवासी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकली जाए ताकि यह सिद्ध हो सके कि तेजाराम ने उसे घटना स्तर पर नहीं बुलाया था, घटना के तुरंत बाद तेजाराम द्वारा घायल कृष्ण कुमार को टेंपो में डालकर अस्पताल ले जाने के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर अनुसंधान पत्रावली में शामिल करने की मांग की है। साथ ही किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक निष्पक्ष टीम का गठन कर उक्त बिंदुओं की गहनता से जांच करने की मांग रखी है। इस दौरान तेजाराम की बेटी पायल, लक्ष्मणराम सारण, ग्रेनाइट उद्यमी मोहनलाल गिठाला, ठाकराराम बांता, चूनाराम मूढ़, पुखराज चौधरी, प्रेमाराम जाखड़, बंशीधर चौधरी, हनुमान राम धेडू, भैराराम, ताजाराम सियाग, जगदीश राव, जालाराम, जगदीश चौधरी, बाबूलाल, भगाराम, राहुल जाट समेत बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter