करंट से बेटे की मौत की खबर सुन मौके पर जा रहे पिता को एफआरटी कैम्पर ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 22, 2026 • 12:44 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
करंट से बेटे की मौत की खबर सुन मौके पर जा रहे पिता को एफआरटी कैम्पर ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे
“करंट से बेटे की मौत की खबर सुन मौके पर जा रहे पिता को एफआरटी कैम्पर ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे”
Favicon
Read more on ddthindi.com
22 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/karant-se-yuvak-ki-maut-pita-ko-camper-ne-mari-takkar-jalore-balwada
Copied
करंट से बेटे की मौत की खबर सुन मौके पर जा रहे पिता को एफआरटी कैम्पर ने मारी टक्कर, दोनों पैर टूटे
  • थलुंडा निवासी युवक फॉल्ट निकालने चढ़ा था खंबे पर, करंट से हुई मौत
  • प्रथम दृष्टया लाइन मैन की लापरवाही आ रही सामने

जालोर. जालोर जिले के बालवाड़ा में बुधवार को विद्युत का कार्य करते समय एक कार्मिक की करंट से मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर बाइक पर सवार होकर घटनास्थल पर जा रहे पिता को एफआरटी केम्पर ने टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को विद्युत लाइन में फॉल्ट की सूचना पर एफआरटी टीम में कार्यरत थलुंडा निवासी अखाराम पुत्र रूपाराम फॉल्ट निकालने मौके पर पहुँचा और बालवाड़ा जीएसएस से शट डाउन लेकर बिजली के पोल पर चढ़ा, जैसे ही वह फॉल्ट निकालने बिजली के पोल पर चढ़ा तो, जिसके बाद बिजली सुचारू हो गई जिससे बिजली पोल पर फॉल्ट निकालने चढ़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे करंट लगने से अखाराम पोल पर ही चिपक गया और मौत हो गई।

विज्ञापन 

इधर जैसे ही यह सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो उसके पिता रुपाराम समेत तीन लोग घटनास्थल के लिए रवाना हुए, लेकिन आवलोज से आगे बालवाड़ा की ओर जाने के दौरान पीछे से आ रही एफआरटी की कैम्पर गाड़ी ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक के पिता रूपाराम के दोनों पैर टूट गए तथा अन्य दो के एक एक पैर टूट गया। जिन्हें उपचार के लिए जालोर अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन 

इधर सूचना पर बिशनगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची। वहीं आवलोज प्रशासक भवरसिंह बालावत भी मौके पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुचाने में मदद की इसके बाद प्रशासक बालावत बालवाड़ा पहुँचे और परिजनों के साथ प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं।

मौके पर जमा हुई भारी भीड़

घटना की सूचना पर बालवाड़ा में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक शव को नीचे नहीं उतारा जा सका है, जानकारी के अनुसार परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर जालोर उपखंड अधिकारी व तहसीलदार पहुँचे है, वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों के आने का इंतजार किया जा रहा है। 

पिता समेत तीन घायल, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बालवाड़ा में पोल पर चढ़ने से करंट से मौत की खबर मिलने पर मृतक अखाराम के पिता रूपाराम, वालाराम व पपुलाल मौके पर जा रहे थे इस दरम्यान पीछे से आ रही एफआरटी की गाड़ी ने आवलोज बालवाड़ा मार्ग पर टक्कर मार दी जिसमे मृतक के पिता रूपाराम के दोनों पैर टूट गए, वहीं वालाराम व पपुराम के एक एक पैर टूट गया। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter