वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडियाकर्मियों ने किया फील्ड भ्रमण

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 27, 2026 • 7:30 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडियाकर्मियों ने किया फील्ड भ्रमण
“वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडियाकर्मियों ने किया फील्ड भ्रमण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 May 2026
https://www.ddthindi.com/media-field-visit-under-vande-ganga-jal-sanrakshan-jan-abhiyan-in-jalore
Copied
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मीडियाकर्मियों ने किया फील्ड भ्रमण
  • भंवरानी के ऐतिहासिक तालाब पर देखी सदियों पुरानी जल सहेजने की तकनीक

जालोर. जिले में 25 मई से 5 जून तक आयोजित किए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बुधवार, 27 मई को सेलड़ी ग्राम व भंवरानी में मीडिया फील्ड भ्रमण गतिविधि का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

भंवरानी स्थित ऐतिहासिक तालाब सदियों से प्राकृतिक प्रवाह के अनुरूप जल संरक्षित कर आस-पास के ग्रामीणों को लाभान्वित करता है साथ ही गांव के हजारों मवेशियों के लिए पेयजल का एकमात्र स्रोत है। मीडियाकर्मियों द्वारा इस ऐतिहासिक तालाब का अवलोकन कर ग्रामीणों से इसके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर जानकारी लेते हुए भंवरानी तालाब के नैसर्गिक सौन्दर्य तथा हमारी प्राचीन पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकों की सराहना की गई। इस दौरान प्रशासक गोविंदराम सुथार, ईश्वरसिंह भंवरानी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। 

भूजल ग्रहण विकास एवं भूजल विभाग द्वारा गौचर भूमि में किए गए वानिकी एवं फलदार पौधारोपण कार्यक्रम के तहत ग्राम सेलड़ी में लगाए गए 5000 फलदार पौधों व 2000 छायादार पौधों की वाटिका का भ्रमण करवाया गया। ड्रिप सिंचाई की सहायता से वाटिका में पौधों की अच्छी तरह देखभाल की गई, जिसके फलस्वरूप आज गौचर भूमि पर गूंदा, बेर, आंवला, अनार, शीशम, नीम व रोहिडा के पेड़ शोभा बढ़ा रहे है। जिला प्रशासन के प्रयासों से किए गए पर्यावरण संरक्षण कार्यों का मीडियाकर्मियों द्वारा सराहना की गई।

सन् 1904 में निर्मित बांकली बांध का किया अवलोकन

फील्ड विजिट के दौरान मीडियाकर्मियों ने जालोर जिले में सन् 1904 में निर्मित बांकली बांध का अवलोकन कर इसके जल ग्रहण क्षेत्र तथा इससे लाभान्वित होने वाले ग्रामों, निकलने वाली नहरों, फाटकों का संचालन, गेज व पेटाकाश्त में हो रही खरबूजों की खेती के बारे में जानकारी ली। मीडियाकर्मियों ने बांध से लाभांवित हो रहे ग्रामीणों से बातचीत की। बांकली बांध से जालोर जिले में आहोर तहसील के 8 ग्राम बांकली, तोड़मी, रेवड़ा कल्ला, घाणा, बिजली, भोरड़ा, रामा व बाला तथा पाली जिले के रोहट तहसील के सिराणा ग्राम में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाया जाता है। वही सेलड़ी व पाती की भूमि पर पेटाकाश्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। इस दौरान सिंचाई विभाग के जेईएन मनीष गोदारा, कैलाश शर्मा सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter