पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जालोर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 23, 2026 • 7:50 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जालोर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
“पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जालोर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
23 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/pm-shri-kendriya-vidyalaya-jalore-self-defense-training-camp-concluded
Copied
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जालोर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

जालोर. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जालोर में 18 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा के विभिन्न व्यावहारिक कौशल सीखे।

यह प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक, जालोर के सहयोग से आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों ने पांच दिनों तक छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा, आत्मविश्वास, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय लेने की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य गोपाल मीणा ने बताया कि यह प्रशिक्षण पीएम श्री गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण अब प्रत्येक माह पांच दिनों तक नियमित रूप से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जालोर में आयोजित किया जाएगा। विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस एवं आत्मनिर्भरता का विकास हो रहा है।

आत्मरक्षा गतिविधि प्रभारी बाबूलाल मीना ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण से छात्राएं न केवल अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगी, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी ढंग से अपनी आत्मरक्षा भी कर सकेंगी।

समापन अवसर पर छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने पुलिस अधीक्षक, जालौर तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिस प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं समर्पण की सराहना की। इस दौरान राजेश द्विवेदी सहित शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter