दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा: 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

Devendraraj Suthar
Devendraraj Suthar Verified Local Voice • 25 Aug, 2026 Editor
Oct 25, 2026 • 3:58 PM  0
Last Edited By: DDT Team (2 hours ago)
व
विशेष
NEWS CARD
Logo
दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा: 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त
“दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा: 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/af9644
25 Oct 2026
https://www.ddthindi.com/s/af9644
Copied
दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा: 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

नई दिल्ली: देश भर के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए केंद्र सरकार ने त्योहारों के मौसम में बड़ी खुशखबरी दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त आगामी 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है। इस दिन पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की किस्त सीधे (DBT के जरिए) ट्रांसफर की जाएगी।

30 अक्टूबर को मिलेगा ₹2,000 का लाभ

पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया गया कि 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त के माध्यम से देश भर के लाभार्थी किसानों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। दिवाली से ठीक पहले मिलने वाली इस राहत से किसानों को खेती और त्योहारों के खर्च में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

किन किसानों के खाते में आ सकता है पैसा अटका?

अगर आप पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो अपनी किस्त पाने से पहले 3 जरूरी बातें जरूर जांच लें:

  1. e-KYC प्रक्रिया: आधार आधारित e-KYC का पूरा होना अनिवार्य है। बिना e-KYC के किस्त रोक दी जा सकती है।

  2. बैंक खाता और आधार सीडिंग: बैंक अकाउंट का आधार कार्ड और NPCI से लिंक होना जरूरी है।

  3. लैंड सीडिंग (Land Seeding): भू-सत्यापन पोर्टल पर दर्ज होना अनिवार्य है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस (Beneficiary Status)

  1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

  2. 'Farmers Corner' सेक्शन में जाकर 'Know Your Status' पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा दर्ज करें।

  4. 'Get OTP' पर क्लिक करके ओटीपी सबमिट करें।

  5. स्क्रीन पर आपकी e-KYC, Land Seeding, और Aadhaar Bank Seeding की स्थिति (Yes/No) दिख जाएगी।

Devendraraj Suthar Verified Local Voice • 25 Aug, 2026 Editor

स्वतंत्र लेखक

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter