"वीबी जी रामजी" केवल रोजगार का वादा नहीं बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है - राणावत

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 20, 2026 • 5:48 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
"वीबी जी रामजी" केवल रोजगार का वादा नहीं बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है - राणावत
“"वीबी जी रामजी" केवल रोजगार का वादा नहीं बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है - राणावत”
Favicon
Read more on ddthindi.com
20 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/vbg-ramji-scheme-guarantees-sustainable-livelihood-ranawat-jalore-workshop
Copied
"वीबी जी रामजी" केवल रोजगार का वादा नहीं बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है - राणावत

जालोर. भारतीय जनता पार्टी वीबी जीरामजी जन जागरण अभियान के तहत जिला जालोर की जिलास्तरीय कार्यशाला बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित की अध्यक्षता एवं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल,पूर्व जिला प्रमुख राजेश राणा के विशिष्ट आतिथ्य में व भूपेंद्र देवासी, पूर्व प्रदेश मंत्री सावलाराम देवासी, खेमचंद देसाई की उपस्थिति आयोजित की गई। बैठक में सिरोही में राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम सभा की तैयारियों की जानकारी देकर जालोर से सभा में जाने के लिए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी देकर सभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फाॅर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) 'वी.बी. जी राम जी' योजना भी कहा जा रहा है। बिल के अनुसार इस स्कीम को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ा जा रहा है, इसके तहत ग्रामीण स्तर पर रोजगार प्रदान किया जाएगा ताकि पलायन रुके ओर गांवों की व्यवस्था आत्मनिर्भर बन सकें। विकसित भारत "जीरामजी" केवल रोजगार का वादा नहीं बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है। जीरामजी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत की नींव रखने को मजबूत करेगी।

विज्ञापन

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि यह विधेयक मनरेगा में व्यापक वैधानिक बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। जो ग्रामीण क्षेत्र को विकसित भारत 2047 के दीर्घकालिक विजन के साथ संयोजित करता है तथा जवाबदेही, बुनियादी ढांचे के परिणामों ओर आय सुरक्षा को सुदृढ़ करता है। जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद से भारत में ग्रामीण विकास की नीतियों का केंद्र बिन्दु निर्धनता कम करने, खेती की पैदावार को बेहतर बनाने ओर अधिशेष तथा कम काम वाले ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार सृजन रहा है मजदूरी वाले रोजगार कार्यक्रम धीरे धीरे ग्रामीण रोजगार की सहायता करने के मुख्य माध्यम बन गए हैं। साथ ही इसने मूलभूत अवसंरचना को भी सुदृढ़ किया है। समय के साथ बदलते सामाजिक, आर्थिकस्थितियों के अनुरूप दृष्टिकोणों मे भी बदलाव आया है।

कार्यशाला को सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक पुराराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने भी सम्बोधित किया। बैठक में सिरोही में संसदीय क्षेत्र की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा के लिए जिला, विधानसभा, मण्डल अनुसार जिम्मेदारी दी गई। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, जनप्रतिनिधि, मोर्चा अध्यक्ष सहित वीबी जीरामजी अभियान के संयोजक,सह संयोजक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित के निधन पर दो मिनिट का मौन एवं उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter